Mushroom Farming In Jammu : किसानों को मालामाल कर रही मशरूम की खेती, साजगार मौसम होने से हुई है अच्छी पैदावार

किसान आदित्य शर्मा ने बताया कि वे हर साल चार हजार लिफाफा बटन व ढींगरी मशरूम लगाते हैं। उनको इस बार उम्मीद है कि तीन-चार लाख रुपये की कमाई कर ही लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मशरूम के लिए बेहतर वातावरण है। दाम भी बहुत अच्छे मिल रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:21 AM (IST)
Mushroom Farming In Jammu : किसानों को मालामाल कर रही मशरूम की खेती, साजगार मौसम होने से हुई है अच्छी पैदावार
बंपर पैदावार के साथ अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साहित हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू : इस साल मशरूम की खेती किसानों को मालामाल कर रही है। साजगार मौसम में मशरूम की अच्छी पैदावार होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस समय किसानों को एक किलो मशरूम के लिए 150 रुपये तक मिल रहे हैं।

शादी के सीजन में मशरूम की अच्छी मांग रहती है।वैसे भी जब से मशीन से निर्मित कंपोस्ट मिलना आरंभ हुआ है, जम्मू संभाग में मशरूम की खेती करने वालों की संख्या बढ़ गई है। पहले किसानों को कंपोस्ट तैयार करने में करीब 28 दिन इंतजार करना होता था। मशीन से तैयार कंपोस्ट से किसानों को काफी राहत मिली है। इस बार जम्मू संभाग में 1700 किसानों ने मशरूम की खेती की है, जो पिछले साल से 200 अधिक है।

इस माह 1100 क्विंटल मशरूम बाजार में आ चुका है। चूंकि सीजन अभी आरंभ ही हुआ है, ऐसे में कृषि विभाग मार्च तक 20 हजार क्विंटल मशरूम उत्पादन की उम्मीद है। पिछले साल जम्मू संभाग 17 हजार क्विंटल मशरूम उत्पादन हुआ था। बहरहाल, बंपर पैदावार के साथ अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साहित हैं।

किसान आदित्य शर्मा ने बताया कि वे हर साल चार हजार लिफाफा बटन व ढींगरी मशरूम लगाते हैं। उनको इस बार उम्मीद है कि तीन-चार लाख रुपये की कमाई कर ही लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मशरूम के लिए बेहतर वातावरण है। दाम भी बहुत अच्छे मिल रहे हैं।

जम्मू संभाग में मशरूम की खेती लगातार बढ़ रही है। पिछले साल 1500 किसानों ने मशरूम की खेती की जो इस बार 1700 हो गई है। इस बार नए इलाके भी इस खेती से जुड़े हैं। हम किसानों को खेती के बारे में हर संभव मदद कर रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए मशरूम की खेती बेहतर है। बस किसानों को इस खेती की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हर जरूरतमंद किसान को तकनीकी जानकारी देने के लिए विभाग तैयार है। -अमन ज्योति, स्पान प्रोडक्शन आफिसर, मशरूम डेवलपमेंट सेक्शन, कृषि विभाग जम्मू 
chat bot
आपका साथी