Jammu: चिनाब नदी के किनारे मिला लापता महिला का शव

शहर के गुज्जर नगर इलाके में तवी नदी से करीब 27-30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। उसकी पहचान अमन शर्मा निवासी गुम्मट के रूप में हुई है। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:07 AM (IST)
Jammu: चिनाब नदी के किनारे मिला लापता महिला का शव
बाहु फोर्ट में रहने वाले कुछ लोगों को बुला कर शव की पहचान की।

संवाद सहयोगी, ज्यौड़ियां : जम्मू के गांधीनगर से दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव ज्यौड़ियां के मैरा गांव के निकट चिनाब नदी किनारे बरामद किया गया। ज्यौडि़यां चौकी प्रभारी कुणाल ¨सह के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मृत महिला मधु बाला (55) दो दिन पहले गांधीनगर में अपने घर से लापता हुई थी। परिवार वालों ने इस संबंध में गांधी नगर पुलिस थाने में रिपार्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लापता महिला का शव मिलने के बाद परिजनों से संपर्क कर और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को उनको सौंप दिया है। महिला किन परिस्थितियों में चिनाब में डूबी या किन परिस्थितियों में उसका शव वहां मिला, इस बारे में जांच-पड़ताल में जुट गई है।

तवी नदी से युवक का शव बरामद: शहर के गुज्जर नगर इलाके में तवी नदी से करीब 27-30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। उसकी पहचान अमन शर्मा निवासी गुम्मट के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी गुज्जर नगर सब इंस्पेक्टर गुज्जर नगर अयूब खान के अनुसार मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

शुक्रवार शाम को गुज्जर नगर में तवी नदी में मछली पकड़ रहे लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में नदी किनारे पड़ा हुआ देखा। उन लोगों ने व्यक्ति के पास जा कर देखा तो वह मृत था। युवक का शव नदी में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुज्जर नगर, गोरखा नगर और बाहु फोर्ट में रहने वाले कुछ लोगों को बुला कर शव की पहचान की।

chat bot
आपका साथी