Jammu Crime News: गांधी नगर लास्ट मोड़ में शरारती तत्वों ने तीन रेहड़ियों को जलाया

आग लगने की सूचना मिलते ही रेहड़ियों के मालिक मोहन शर्मा शौकी शर्मा और यशपाल कुमार ने बताया कि बीते शनिवार रात को जब उन्होंने रेहड़ी को बंद किया था तब तक सब कुछ ठीक था। किसी ने रेहड़ी में ज्वलंत पदार्थ फेंक कर आग लगा दी है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:44 AM (IST)
Jammu Crime News: गांधी नगर लास्ट मोड़ में शरारती तत्वों ने तीन रेहड़ियों को जलाया
रेहड़ी मालिकों की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस थाने में आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । शहर के गांधी नगर स्थित जम्मू नगर निगम की रेहड़ी जोन में खड़ी रेहड़ियों को कुछ शरारती तत्वों ने जला दिया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ पर रेहड़ियों में रखा सामान जल गया है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के दो वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। रेहड़ी मालिकों की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस थाने में आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेहड़ियों में आग लगने की यह घटना रविवार सुबह तीन बजे की है। लास्ट मोड़ के नजदीक फास्ट फूड, मछली और चाइनीज फूड की रेहड़ियों में से एकाएक आग की लपटें निकलने लगी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने रेहड़ियों में आग लगने की सूचना गांधी नगर पुलिस थाने में दी गई। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के गांधी नगर स्टेशन से दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। समय रहते हुई कार्रवाई से अन्य रेहड़ियों में आग फैल सकती थी।

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही रेहड़ियों के मालिक मोहन शर्मा, शौकी शर्मा और यशपाल कुमार ने बताया कि बीते शनिवार रात को जब उन्होंने रेहड़ी को बंद किया था तब तक सब कुछ ठीक था। रेहड़ियों को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी ने सोची समझी साजिश के तहत रेहड़ी में ज्वलंत पदार्थ फेंक कर आग लगा दी है। रेहड़ियों वाले ने उनकी रेहड़ियों में आग लगने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी धरपकड़ करने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर रेहड़ी वालों को शांत किया।

समय रहते हुई कार्रवाई से अन्य रेहड़ियां बची

रेहड़ी वालों के प्रदर्शन में शामिल मोहिंद्र सिंह ने पुलिस से रेहड़ी जोन में सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। मोहिंद्र के अनुसार पहले भी कई बार आपसी रंजिश के चलते रेहड़ी जोन में इस प्रकार की वारदातों हो चुकी हैं। पुलिस यही सही तरीके से जांच करते तो आरोपितों का पकड़ा जा सकता है। इस घटना के बाद से रेहड़ी वालों में दहशत का माहौल है। समय रहते यदि आग को बुझाया नहीं जाता तो जोन में खड़ी सैंकड़ों रेहड़ियां जल सकती थी।

chat bot
आपका साथी