Jammu Kashmir: नाबालिग को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज-आरोपित फरार
आरएसपुरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला। आरोपी करीब दो वर्ष से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि सीमांत गांव घराना निवासी एक किशोरी से उसके ही गांव निवासी नीरज चौधरी ने दोस्ती की और प्रेम संबंध बनाए।
आरएसपुरा, संवाद सहयोगी । एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इसके बाद किशोरी ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई।
आरएसपुरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला। आरोपी करीब दो वर्ष से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि सीमांत गांव घराना निवासी एक किशोरी से उसके ही गांव निवासी नीरज चौधरी ने दोस्ती की और प्रेम संबंध बनाए। आरोपित नीरज ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
किशोरी भी उसकी बातों में आ गई। इस बीच किशोरी ने कई बार शादी के लिए कहा, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बना देता। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपित उससे दूरी बनाने लगा। नाबालिग ने खुद को ठगा महसूस करते इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत आरएसपुरा पुलिस स्टेशन में की।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित नीरज ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। दोनों ही अक्सर मिला करते थे और मोबाइल पर बातें भी करते थे। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। परेशान पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की धर पकड़ शुरू कर दी है।