Jammu Crime News: सरवाल से नाबालिग लड़की का अपहरण, ओडिशा के एक युवक पर अपहरण का आरोप

शहर के सुभाष नगर (सरवाल) इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के अपहरण का आरोप ओडिशा के रहने वाले एक युवक पर है जो इन दिनों जम्मू में ही रह रहा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:10 PM (IST)
Jammu Crime News: सरवाल से नाबालिग लड़की का अपहरण, ओडिशा के एक युवक पर अपहरण का आरोप
बख्शी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । शहर के सुभाष नगर (सरवाल) इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के अपहरण का आरोप ओडिशा के रहने वाले एक युवक पर है जो इन दिनों जम्मू में ही रह रहा है। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल फोन की लोकेश व उस के करीबी लोगों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बख्शी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बीते सोमवार शाम को ललिता साहनी सरवाल पुलिस चौकी में पहुंची और यह शिकायत दर्ज करवाई की उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है। हर संभव स्थान में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से एक युवक सिद्धार्थ नायक मूलत: निवासी ओडिशा इन दिनों भरत नगर में रह रहा है परेशान कर रहा था।

जम्मू पुलिस ने आरोपित की धर पकड़ के लिए ओडिशा पुलिस से भी संपर्क किया है

लापता होने से पूर्व उनकी बेटी को सिद्धार्थ के साथ ही देखा गया था। परिवार वाले ने जब अपने स्तर पर पता चला तो सिद्धार्थ भी बीते कुछ दिन से गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। सिद्धार्थ पर उनकी बेटी के अपहरण का शक यकीन में बदलने के बाद वह पुलिस के पास आई और आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। सिद्धार्थ जिन लोगों के साथ रहता था से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि उसके बारे में जानकारी मिल पाए। उसके कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चला पाए कि आरोपित नाबालिग लड़की को लेकर कहा जा सकता है। जम्मू पुलिस ने आरोपित की धर पकड़ के लिए ओडिशा पुलिस से भी संपर्क किया है। आरोपित की तस्वीर को भी शहर के सभी थानेदारों के पास भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी