सरोर टोल प्लाजा के विरोध फिर चक्काजाम

फोटो कैप्शन मेटाडोर यूनियन की तरफ से यात्री वाहनों के चक्काजाम के चलते परेशान हुए मुसाि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:20 AM (IST)
सरोर टोल प्लाजा के विरोध फिर चक्काजाम
सरोर टोल प्लाजा के विरोध फिर चक्काजाम

संवाद सहयोगी, विजयपुर: राया सुचानी और विजयपुर क्षेत्र से जम्मू जाने वाली मेटाडोर सेवाएं शनिवार को सरोर में खोले गए टोल प्लाजा के विरोध में बंद रहीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले शुक्रवार को मेटाडोर यूनियन के इंचार्ज रघुबीर सिंह ने मेटाडोर चालकों के साथ बैठक की थी और फैसला लिया गया था कि जब तक टोल प्लाजा बंद नहीं किया जाता क्षेत्र की सभी मेटाडोर बंद रखी जाएंगी।

शनिवार को पैंथर्स की तरफ से जम्मू बंद का आह्वान किया गया था, इसका यातायात सेवाओं पर खास असर नहीं देखने को मिला, लेकिन राया सुचानी और विजयपुर से जम्मू जाने वाली मेटाडोर गाड़ियों के चक्काजाम होने से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। दोनों इलाकों से जम्मू जाने वाले यात्रियों को वाहनों के इंतजार में घंटों खड़े देखा गया। कई यात्री कोई गाड़ी नहीं मिलने से वापस अपने घर चले गए। यात्री वाहन कम चलने से लोगों को बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ी। कार्यालय जाने वाले लोगों और स्कूल कालेज जाने वाली विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ा।

गौरतलब है कि टोल प्लाजा बनने के बाद से ही मेटाडोर यूनियन और दर्जनों अन्य संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। पिछले बार मेटाडोर यूनियन ने इसके विरोध में चक्काजाम किया था। बाद में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी इसके विरोध में उतरे थे। बाद में 2013 में टोल प्लाजा का विरोध कर उसको हटाने वाले विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक चंद्रप्रकाश गंगा ने भी इस टोल प्लाजा का विरोध किया था। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि वे भी नहीं चाहते कि सरोर में टोल प्लाजा खुले। गंगा ने कहा था कि टोल प्लाजा को जेडीए की जगह पर स्थापित किया गया और एनएचएआइ ने इस जगह पर टोल प्लाजा को स्थापित कर कानून तोड़ा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना तो इस संबंध में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को खत भी लिखा था, लेकिन यह सब महज दिखावा साबित हुआ। कहा गया कि इस टोल प्लाजा को हटा दिया जाएगा, लेकिन जब दो माह बाद भी टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो मेटाडोर यूनियन ने फिर से संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया है।

-----------------

आज से चलेंगी मेटाडोर

मेटाडोर यूनियन के इंचार्ज रघुबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को मेटाडोरों के चक्काजाम करने से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए रविवार से मेटाडोर चलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि जल्द मेटाडोरों के मालिकों और चालकों की एक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। रघुवीर का कहना था कि सरोर में टोल प्लाजा बनाने की कोई जरूरत नहीं है। इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। टोल प्लाजा के चलते उनको भारी नुकसान हो रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी