Jammu Kashmir Weather : आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, कल से साफ रहेगा मौसम

Jammu Kashmir Weather नवरात्र के दिनों में रात को हल्के मोटे कपडे़ पहनने की जरूरत पड़ने लगती है। अभी भी जम्मू में बदलते मौसम के बावजूद दोपहर को धूप तेज है।देर रात से मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 12:24 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, कल से साफ रहेगा मौसम
बारिश के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।बुजुर्ग रमेश गुप्ता ने कहा कि अक्सर नवरात्रों में ठंड दस्तक दे देती है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मानसून के देरी से लौटने के कारण अभी भी भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा।मंगलवार को ई स्थानों पर बारिश हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।कल से मौसम साफ रहेगा जम्मू में 11 और कश्मीर में 10 अक्टूबर को फिर से बारिश के आसार हैं।मंगलवार सुबह से ही मौसम है लेकिन शाम तक बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और बादल छाए रहेंगे।

बदलते मौसम के बीच दिन की धूप बेहाल कर रही है। इस वर्ष मानसून के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश सामान्य से कम हुई है।अक्टूबर महीने में भी बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीदें हैं।बदलते मौसम के बीच गर्मी अपना पूरा दम दिखा रही है। हालांकि सुबह पहले पहर और देर रात कुछ हद तक मौसम राहत भरा होने लगा है।

पिछले कुछ दिनों के मुकाबले फिर से दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार अब यह इस मौसम की अंतिम गर्मी है। कुछ दिन तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही बारिश शुरू होगी। बारिश के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।बुजुर्ग रमेश गुप्ता ने कहा कि अक्सर नवरात्रों में ठंड दस्तक दे देती है।

नवरात्र के दिनों में रात को हल्के मोटे कपडे़ पहनने की जरूरत पड़ने लगती है। अभी भी जम्मू में बदलते मौसम के बावजूद दोपहर को धूप तेज है।देर रात से मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

कहां रहा कितना तापमान जम्मू 32.8 21.5 बनिहाल 28.8 11.2 कटड़ा 29.6 19.2 बटोत 23.2 12.0 भद्रवाह 26.5 10.3 श्रीनगर 26.5 12.0 काजीगुंड 26.0 9.7 पहलगाम 20.8 7.3 कुपवाड़ा 28.3 9.9 कोकरनाग 24.0 9.8 गुलमर्ग 15.8 6.0 लेह 21.7 7.2 कारगिल 26.6 9.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी