Jammu Kashmir Weather : भद्रवाह, बटोत में हुई बारिश के बाद तापमान और गिरा

Jammu Kashmir Weather अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश बर्फबारी गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 01:00 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 01:01 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : भद्रवाह, बटोत में हुई बारिश के बाद तापमान और गिरा
जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने और भद्रवाह, बटोत में हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है।पिछले सप्ताह दिन में धूप खिली रहने के बाद मंगलवार सुबह बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर होते-होते धूप निकलने लगी है। बादल छाए रहने और ठंडी हवा के चलते अधकितम तापमान में कल तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट आई थी।बुधवार को भी तापमान सामानय से नीचे ही रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भद्रवाह में 17.0 एमएम, जबकि बटोत में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।23-24 अक्टूबर को हुई बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर में बहुत हल्की बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।जम्मू और कटड़ा को छोड़ सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।कश्मीर में अधिकतम तापमान भी 15.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान कल के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। दिन का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 15.6, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 12.5, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.0, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 13.2, न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 20.0 जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 14.8, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी