Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में रही सबसे ठंडी रात, दिन के तापमान में बढ़ोतरी

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से -2.8 और गुलमर्ग में शून्य से -0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 12:47 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में रही सबसे ठंडी रात, दिन के तापमान में बढ़ोतरी
रात होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के बाद तापमान में सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है तो न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले सप्ताह भी मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

श्रीनगर शहर में मंगलवार से न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।वहीं लद्दाख के द्रास शहर में शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से -2.8 और गुलमर्ग में शून्य से -0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5, कारगिल में शून्य से 6.0 और द्रास में शून्य से 15.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छाेड़ अधिकतर शहरों में तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.4, कटडा में 12.2, बटोत में 5.9, बनिहाल में 1.8 और भद्रवाह में 3.8 रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले पांच दिनों तक जम्मू संभाग में धूप खिली रहेगी। कश्मीर में भी मौसम शुष्क रहेगा।

रात होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है। सुबह तक काफी ठंड रहने लगी है। खासकर भद्रवाह, ऊधमपुर, बनिहाल, पुंछ और दूसरे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। दिन का अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.7, काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.2, पहलगाम 13.9, गुलमर्ग 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू का अधिकतम तापमान 28.3, बनिहाल 23.0, बटोत 21.1, कटड़ा 24.3, भद्रवाह में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 28.3 12.4 बनिहाल 23.0 1.8 बटोत 21.1 5.9 कटड़ा 24.3 12.2 भद्रवाह 19.5 3.8 श्रीनगर 17.4 1.6 काजीगुंड 17.0 0.8 पहलगाम 14.1 -3.3 कुपवाड़ा 18.6 1.1 कोकरनाग 16.1 1.5 गुलमर्ग 9.0 -1.0 लेह 8.6 -6.6 कारगिल 9.0 -6.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी