Jammu Kashmir Weather : मौसम में जल्द बदलाव के आसार नहीं, धूप-उमस बेहाल करेगी

Jammu Kashmir Weather 20 सितंबर के बाद ही रात का मौसम ठंडा होने लगेगा। इससे पहले चिलचिलाती धूप और उमस बेहाल करेगी। बेशक बीच में कभी बारिश से मौसम में हल्का बदलाव होता जाएगा। सितंबर महीने में भी कम बारिश के ही आसार हैँ।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 12:33 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : मौसम में जल्द बदलाव के आसार नहीं, धूप-उमस बेहाल करेगी
जम्मू का अधिकतम तापमान 32.5, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : दो दिन मौसम राहत भरा रहने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है।हालांकि पिछले दिनों कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद सुबह का मौसम अच्छा हो गया है।धूप निकलते ही मौसम अपना रंग दिखाने लगता है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार अभी जल्द पसीने से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। 20 सितंबर के बाद ही रात का मौसम ठंडा होने लगेगा। इससे पहले चिलचिलाती धूप और उमस बेहाल करेगी। बेशक बीच में कभी बारिश से मौसम में हल्का बदलाव होता जाएगा। सोमवार देर रात आसपास के क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद हवा कुछ ठंडी हुई लेकिन कल से चुभने वाली गर्मी बेहाल करेगी। मंगलवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ था लेकिन दोपहर को गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुछ स्थानों पर गर्ज के साथ बारिश की संभावना है। उसके बाद सप्ताह भर मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार रात कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बादल तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू का अधिकतम तापमान 32.5, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम ही हुई है।मई जून में हल्की बारिश होती रही। मानसून समय से कुछ देरी से पहुंचा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में कुछ अच्छी बारिश हुई लेकिन अगस्त में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अगस्त में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई वहीं सितंबर महीने में भी कम बारिश के ही आसार हैँ।

कहां रहा कितना तापमान जम्मू 32.5 24.8 बनिहाल 28.4 15.2 बटोत 26.5 16.9 कटड़ा 30.2 22.7 भद्रवाह 27.6 16.8 श्रीनगर 27.0 15.4 काजीगुंड 27.0 13.8 पहलगाम 23.6 11.7 कुपवाड़ा 26.9 11.8 कोकरनाग 25.4 13.6 गुलमर्ग 17.2 8.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी