Jammu Kashmir Weather : 5 से 7 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में हो सकती है हल्की बारिश-बर्फबारी

वहीं पहलगाम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम पूरी घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 02:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:41 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : 5 से 7 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में हो सकती है हल्की बारिश-बर्फबारी
इस साल 23 नवंबर को श्रीनगर में सबसे कम पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर घाटी और लद्दाख का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। बुधवार को श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी जारी रहेगा। यही नहीं 5 से 7 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई जगह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश व बर्फबारी की वजह से जोजिला, सिंथन टॉप, राजदान टॉप और मुगल रोड आदि मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात बाधित हो सकता है। इसीलिए पहाड़ी सफर की योजना बना रहे लोग पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही हाईवे पर उतरें।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार को शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे पहले इस साल 23 नवंबर को श्रीनगर में सबसे कम पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं पहलगाम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम पूरी घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर में भी कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था और सामान्य तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात में यह शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि साइबेरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान कारगिल में द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की सबसे अधिक संभावना है। इस अवधि के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है। ऊंचे इलाकों (2000 मीटर से ऊपर) पर भारी हिमपात (1-2 फीट) हो सकता है। कुछ मैदानी इलाकों में भी 2-3 इंच हिमपात होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी