Jammu Kashmir Weather : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होगी बारिश, 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

पिछले 24 घंटों से अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बटोत भद्रवाह में जरूर हल्की बूंदाबांदी हुई है।न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।रविवार सुबह का आगाज राहत भरे मौसम के साथ हुई। सुबह हल्की हवा चल रही थी और उमस भी कम थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 12:37 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होगी बारिश, 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार शाम तक हल्के बादल छाने लगेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : लगभग हर बार की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन पर बारिश का होना तय है। जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तो भी खूब बारिश हो रही थी। तब से लगभग हर बार भगवान कृष्ण के जन्म का बारिश होती है। इस वर्ष भी मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से भी हल्की राहत मिलने लगेगी।रात और सुबह की हवा ठंडी होने लगेगी।

पिछले 24 घंटों से अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बटोत, भद्रवाह में जरूर हल्की बूंदाबांदी हुई है।न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।रविवार सुबह का आगाज राहत भरे मौसम के साथ हुई। सुबह हल्की हवा चल रही थी और उमस भी कम थी।वहीं धूप निकलते ही माैसम फिर से पुराने रंग में दिखा। लेकिन मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार शाम तक हल्के बादल छाने लगेंगे। इससे मौसम राहत भरा हो जाएगा।

बदलते मौसम के बीच तापमान में भी हल्की गिरावट आने लगी है।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.6, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 18.0, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 33.3, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहा रहा कितना तापमान

जम्मू 33.3 25.9 बनिहाल 29.1 13.6 बटोत 28.3 15.6 कटड़ा 30.2 22.0 भद्रवाह 28.8 16.2 श्रीनगर 26.6 16.4 काजीगुंड 26.1 13.4 पहलगाम 22.6 11.3 कुपवाड़ा 28.0 14.5 कोकरनाग 24.4 13.3 गुलमर्ग 18.0 10.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी