Jammu Kashmir Weather : बादलों के आगोश में आसमान, बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर में बहुत हल्की बारिश बर्फबारी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बादलों के आगोश में आसमान, बारिश के आसार
जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले सप्ताह दिन में धूप खिली रहने के बाद एक बार फिर से बादलों ने सूर्यदेव को अपने आगोश में ले लिया है।पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगतार जारी है।कश्मीर के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।23-24 अक्टूबर को हुई बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर में बहुत हल्की बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।रात को ठंड हो गई है।जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छोड़ सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। कश्मीर में अधिकतम तापमान भी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.0, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 19.5, न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.7, न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 15.8 जबकि न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 16.7, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी