Jammu Kashmir Weather : फिर बढ़ने लगी गर्मी, रविवार तक बारिश के आसार नहीं

Jammu Kashmir Weather जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है।सुबह के समय कुछ स्थानों पर बौछार की संभावना है।मानसून के की वापसी 20 से पहले संभावना नहीं दिख रही।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : फिर बढ़ने लगी गर्मी, रविवार तक बारिश के आसार नहीं
इस पूरे मानसून में बारिश सामान्य से कम रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद गर्मी से हल्की राहत मिलने के बाद एक बार फिर से गर्मी परेशान करने लगी है।इस समय जम्मू-कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर घाटी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि अधिकांश स्थानों पर यह 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।जम्मू क्षेत्र में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।रविवार तक अधिकतर शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है।सुबह के समय कुछ स्थानों पर बौछार की संभावना है।मानसून के की वापसी 20 से पहले संभावना नहीं दिख रही।क्योंकि बैक-टू-बैक लो प्रेशर सिस्टम से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की उम्मीद है।

इस पूरे मानसून में बारिश सामान्य से कम रही है। मात्र जुलाई के दूसरे पखवाडे़ में ही अच्छी बारिश हुई है जबकि अगस्त में बारिश बहुत कम हुई है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस मानूसन में बारिश सामान्य से कम हुई है लेकिन बारिश की डिस्ट्रिब्यूशन अच्छी रही। जिसके चलते फसलों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। हाल ही में हुई बारिश भी फसलों के लिए अच्छी रही है।अब कुछ दिन अच्छी धूप रही तो मक्की की फसल सूखने में मदद मिलेगी। उसके बाद कटाई होना संभव है।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 34.3 24.0 बनिहाल 29.8 14.8 बटोत 27.0 16.6 कटड़ा 31.7 22.0 भद्रवाह 31.4 15.8 श्रीनगर 30.0 15.7 काजीगुंड 28.0 12.7 पहलगाम 24.0 10.3 कुपवाड़ा 30.0 14.2 कोकरनाग 26.7 12.1 गुलमर्ग 19.0 9.0 लेह 21.8 5.0 कारगिल 26.4 11.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी