J&K Weather Update: श्रीनगर में पारा फिर जमाव बिंदु से नीचे, -3.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान 11.8 कारगिल का तापमान शून्य से 15.1 और द्रास का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम में शून्य से नीचे 7.5 और गुलमर्ग में शून्य से 6.5 कम नीचे गिर गया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 12:15 PM (IST)
J&K Weather Update: श्रीनगर में पारा फिर जमाव बिंदु से नीचे, -3.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापामन एक बार फिर से शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कुछ दिन बादल छाए रहने के बाद मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापामन एक बार फिर से शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 दिनों बाद 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जम्मू में अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था। कश्मीर और लद्दाख में कड़ाकेदार ठंड परेशान कर रही है। दोपहर को हल्की धूप के साथ शीतलहर का प्रकोप परेशान कर रहा है।

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान 11.8, कारगिल का तापमान शून्य से 15.1 और द्रास का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम में शून्य से नीचे 7.5 और गुलमर्ग में शून्य से 6.5 कम नीचे गिर गया।पहलगाम में शून्य से नीचे 7.5 और गुलमर्ग में -6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू संभाग के भद्रवाह की रात सबसे ठंडी रही।यहां न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में सुबह से धूप खिली हुई है। लोग धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम साफ होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला हुआ। रविवार को सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियां रवाना की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले पांच दिनों तक मौस शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ातेरी होगी। सोमवार को कश्मीर में बादल छाए रहेंगे वहीं कश्मीर जम्मू में दोपहर बाद आंशिक बादल छाने लगेंगे। जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान में के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अलगे कुछ दिनों तक तापमान बए़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 

chat bot
आपका साथी