Jammu Kashmir: भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारी बैठक में बोले रैना- युवा शक्ति ही तय करेगी भारत का भविष्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने युवा जोड़ो संकल्प अभियान की सराहना करते हुए मोर्चा नेताओं से जम्मू-कश्मीर के हर कौने से युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने की अपील की।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:27 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारी बैठक में बोले रैना- युवा शक्ति ही तय करेगी भारत का भविष्य
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारी बैठक को संबोधित किया

जम्मू, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने युवाओं को समाज की प्रमुख प्रेरक शक्ति करार देते हुए कहा है कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और यहीं युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी। इसलिए जरूरी है कि इनकी ऊर्जा को राष्ट्र व एक बेहतर समाज के निर्माण में सकारात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाए। रैना रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में भाजयुमो की कार्यकारी कमेटी की एक दिवसीय बैठक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अरूण प्रभात सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें रविंद्र रैना के अलावा भाजपा के सभी मोर्चा के प्रधान मुनीश शर्मा व भाजयुमो महासचिव कपिल चिब व अनुज भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे। रविंद्र रैना ने इस मौके पर भाजयुमो की ओर से शुरू किए गए युवा जोड़ो संकल्प अभियान की सराहना करते हुए मोर्चा नेताओं से जम्मू-कश्मीर के हर कौने से युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने इस अभियान को प्रदेश के हर कौने में जमीनी स्तर तक ले जाने की सलाह देते हुए कहा कि जितना ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़ेगा, उतना पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने इस अभियान के दौरान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने पर भी बल दिया। इससे पूर्व मोर्चा प्रधान अरूण प्रभात सिंह ने बैठक में आए सभी प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों का स्वागत करने के साथ पिछले कुछ महीनों के दौरान की मोर्चा गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मोर्चा महासचिव कपिल चिब ने बैठक का संचालन किया जबकि महासचिव अनुज भारती ने अंत में सबका धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी