जम्मू कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी Meenal Gupta को मिला State Award

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एकमात्र भारतीय खेल संघ साई के अवार्ड से सम्मानित मीनल गुप्ता को आज नागरिक सचिवालय में स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें इनाम में 51 हजार रुपए की राशि 1.25 लाख रुपए मूल्य का स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

By VikasEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:40 PM (IST)
जम्मू कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी Meenal Gupta को मिला State Award
स्टेट अवार्ड से सम्मानित मीनल गुप्ता पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में।

जम्मू, जेएनएन । केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एकमात्र भारतीय खेल संघ साई के अवार्ड से सम्मानित मीनल गुप्ता को आज नागरिक सचिवालय में स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें इनाम में 51 हजार रुपये की राशि, 1.25 लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

सरकार की ओर से वर्ष 2017 में मीनल गुप्ता को स्टेट अवार्ड देने की घोषणा की गई थी। बुधवार दोपहर नागरिक सचिवालय में सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के कार्यरत वित्त निदेशक रियाज अहमद ने मीनल गुप्ता को यह पुरस्कार भेंट किया। इसके अलावा प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय शूटर चैन सिंह को भी स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। चूंकि चैन सिंह मध्य प्रदेश में सेना में कार्यरत हैं। वह स्वयं पुरस्कार हासिल करने नहीं आ सके जबकि उनके भाई ने यह पुरस्कार हासिल किया।

आइएएस अधिकारी बनकर देशसेवा करना चाहती हैं

मीनल गुप्ता स्टेट अवार्ड पाकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वह आइएएस अधिकारी बनकर देशसेवा करना चाहती हैं। हालांकि मीनल गुप्ता ने वर्ष 2018 में विश्व चेस रेटिंग में अब तक की सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।

कुछ दिन पहले ही मीनल को शेर ए कश्मीर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्हें इनाम में 50 हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रैक सूट दिया गया। मीनल दो बार कामन वेल्थ खेलों में भाग लेकर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में स्वर्ण पदक और वर्ष 2018 में रजत पदक जीता। इसके अलावा मीनल बार्सिलोना, स्पेन, तुर्की सहित अन्य देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेंटिंग की चेस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही मीनल ने द गोल्डन विजन नाम की पुस्तक भी लिखी जिसे उन्हें लॉकडाउन के दौरान लिखने का सौभाग्य हासिल हुआ। 

chat bot
आपका साथी