सेना के चिकित्सा शिविर में मरीजों और मवेशियों की जांच

संवाद सहयोगी खौड़ छंब विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के जोगवां गांव के सरकारी हाई स्कूल म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:21 AM (IST)
सेना के चिकित्सा शिविर में मरीजों और मवेशियों की जांच
सेना के चिकित्सा शिविर में मरीजों और मवेशियों की जांच

संवाद सहयोगी, खौड़ : छंब विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के जोगवां गांव के सरकारी हाई स्कूल में भारतीय सेना की 61 आरआर द्वारा आपरेशन सद्भावना के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 1500 मरीजों तथा 600 मवेशियों की जांच की गई। उनको निश्शुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में पशुओं की भी जांच की और सेना की तरफ से किसानों मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर जोगवां, बटल, बरडोह, नाथल, कलह, बल्ली और ढखर आदि गावों के लोगों और बक्करवाल समुदाय के लोगों ने सेना की इस पहल पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेना हमारी हर समय मदद करती है। इस मौके पर गांव बरडोह निवासी व भाजपा युवा प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा देश की सेना हमारी सीमाओं की रक्षा के साथ लोक सेवा में भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर उत्तम स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। सेना ने विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ लोगों को मुफ्त दवाई दी। इस मौके पर 61 आरआर के कमांडिग आफिसर धीरज प्रताप सिंह, मेजर राज कमल, सामाजिक कार्यकर्ता डा. पुरुषोत्तम लाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार (जोंटी), कृष्ण लाल, संजय कुमार, अमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर लगाकर बनाए श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : वार्ड नंबर 13 के पार्षद जय भारती ने श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागृत किया। इस दौरान जागरूकता शिविर में पार्षद ने खुद लोगों को घरों से बुलाकर ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी दी व इसके फायदे भी बताए। जय भारती ने कहा कि जिस किसी के पास ई-श्रम कार्ड होता है, आपात स्थिति में प्रशासन की तरफ से उसे सहायता मिलती है। इसकी जवाबदारी भी प्रशासन की रहती है। वार्ड नंबर 13 में ई-श्रमिक कार्ड बनाने का शिविर लगाया है जिसमें लगभग 130 के आसपास ई श्रम कार्ड बनाकर जनता को सौंपे। इस मौके पर शक्ति भारती, त्रिलोक मोटन व कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी