Jammu : मेयर ने अपने वार्ड का दौरा कर हालात का जायजा लिया

मेयर शुक्रवार को वार्ड के राजपुरा मंगोत्रियां की गली नंबर 16 में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने वार्ड में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह रूटीन में वार्ड का दौरा करते हैं

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 08:17 PM (IST)
Jammu : मेयर ने अपने वार्ड का दौरा कर हालात का जायजा लिया
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 33 का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

जम्मू, जागरण संवाददाता : मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 33 का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और यकीन दिलाया कि इन्हें हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह मेयर की अपनी वार्ड है। यहीं से विजयी होकर वह कॉरपोरेटर बने थे।

मेयर शुक्रवार को वार्ड के राजपुरा मंगोत्रियां की गली नंबर 16 में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने वार्ड में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह रूटीन में वार्ड का दौरा करते हैं और यहां जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ लोगों से बातचीत करते हैं। मेयर का आभार जताते हुए लोगों ने कहा कि गलियों, नालियों की हालत पहले से सुधरी है। उन्होंने शेष खराब हुईं गलियों व नालियों का निर्माण व मरम्मत कार्य करवाने की भी मांग की।

मेयर ने भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को हल करने में प्राथमिकता दी जाएगी। मेयर ने कहा कि वार्ड 33 के लोग उनके परिवार जैसे हैं। उनकी समस्याओं काे हल करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। बिजली, पानी की समस्याओं को हल करवाया गया है। इसी बीच कॉरपाेरेटर सुच्चा सिंह ने वार्ड 31 में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यहां लोगों ने नाले की सफाई और मरम्मत कार्यों को शुरू करवाने की मांग की।

सुच्चा ने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर निगम में भेजे गए हैं। धीरे-धीरे इन कार्यों को करवाया जा रहा है लेकिन अभी भी वार्ड में बहुत से कार्य करवाना शेष हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों के साथ चुनावों के दौरान किए गए वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी