Jammu: मेयर ने गिनाई नगर निगम की ढाई साल की उपलब्धियां, कहा- शहर में विकास गतिविधियों में तेजी आई

महत्वपूर्ण सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू होगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। मेयर ने कहा कि सभी कारपोरेटरों के प्रयास से हम मेरा शहर मेरी शान स्कीम के अंतर्गत पांच करोड़ रुपये फंड लेने में सफल रहे। निगम की बंधुरक्ख स्थित जमीन पर विभिन्न गतिविधियां शुरू की।

By Edited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:13 AM (IST)
Jammu: मेयर ने गिनाई नगर निगम की ढाई साल की उपलब्धियां, कहा- शहर में विकास गतिविधियों में तेजी आई
मेयर ने कहा कि इन सालों में निगम ने सात इंजीनियरिंग डिवीजन स्थापित कर उसमें स्टाफ की नियुक्ति भी की।

जागरण संवाददाता, जम्मू : मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जम्मू नगर निगम की पिछले ढाई साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव के बाद सभी कारपोरेटरों के संयुक्त प्रयास के चलते 74वें संशोधन को लागू किया जा सका। इसके बाद सोशल वेलफेयर, प्राइमरी एजुकेशन, पीडब्ल्यूडी, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, अरबन फारेस्ट्री, फ्लोरिकल्चर विभाग की सिटी डिवीजन जम्मू नगर निगम के अधीन लाए गए। हालांकि अभी फंड स्थानांतरित नहीं होने से पूरी तरह इन डिवीजन ने निगम के अधीन काम करना शुरू नहीं किया है, लेकिन निगम की देखरेख में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर भर में 80 हजार एलईडी लाइट भी कारपोरेटरों के चुने जाने के बाद ही लग पाईं। जिन क्षेत्रों में लाइट लगना शेष है, उनमें भी इस काम को पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं इन ढाई साल में निगम के सभी सेक्शन का राजस्व भी बढ़ा जिससे हम शहर के विकास को गति देने की दिशा में अग्रसर हो पाए। ढाई साल में 2830 रिहायशी और 250 व्यावसायिक नक्शों को आनलाइन पारित किया गया।

महत्वपूर्ण सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू होगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। मेयर ने कहा कि सभी कारपोरेटरों के प्रयास से हम मेरा शहर, मेरी शान स्कीम के अंतर्गत पांच करोड़ रुपये फंड लेने में सफल रहे। निगम की बंधुरक्ख स्थित जमीन पर विभिन्न गतिविधियां शुरू की। यहां जमीन की चहारदीवारी की गई। इसके अलावा चट्ठा स्थित निगम की 57 कनाल जमीन को अतिक्रमणकारियों से छुड़ाया गया। मेयर ने कहा कि इसके अलावा इन सालों में निगम ने सात इंजीनिय¨रग डिवीजन भी स्थापित की, जिसमें तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की गई। इससे शहर में विकास गतिविधियों में तेजी आई।

वर्ष 2018 में सिर्फ दो ही डिवीजन थी। पंजतीर्थी में बहुमंजिला पार्किग का निर्माण शुरू हुआ और इस पर काम जारी है। पंजग्राई, नगरोटा में आधुनिक गोशाला के लिए 100 कनाल भूमि को भी अपने अधीन लाया गया और यहां तारबंदी के साथ अन्य कार्यो को करवाया गया। कारपोरेटर के प्रयास से ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट निगम आयुक्त को सीईओ बनाने के साथ नगर निगम को स्थानांतरित किया गया। 200 करोड़ की अमरूट योजना से नालों का शुरू हुआ निर्माण मेयर ने बताया कि करीब 200 करोड़ रुपये की अमरूट योजना के तहत जम्मू शहर में मुख्य नालों का निर्माण शुरू किया गया। इसके अलावा शहर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर तारकोल डाली गई। इस दौरान विभिन्न पौधारोपण अभियान भी चलाए गए। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अभियान चलाए गए।

निगम ने 14 आनलाइन सेवाएं भी इसी कार्यकाल के दौरान शुरू की जिनसे लोग घर बैठे निगम की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को पहले ही निवेदन किया जा चुका है कि निगम के सफाई कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश जैसा वेतन दिया जाए जो कोरोना महामारी में दिलोजान से काम कर रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र ¨सह, सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन कुलदीप ¨सह व निगम आयुक्त अवनी लवासा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी