Jammu: जम्मू के मेयर ने वार्ड 33 में विकास कार्य करवाए शुरू

मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 33 शिव नगर में गली नाली का काम शुरू करवाया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शिव नगर से शक्ति नगर की ओर जाने वाले नाले का काम भी जल्द होगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:42 PM (IST)
Jammu: जम्मू के मेयर ने वार्ड 33 में विकास कार्य करवाए शुरू
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 33, शिव नगर में गली, नाली का काम शुरू करवाया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बेहतर विकास और जन सुविधाएं देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 33, शिव नगर में गली, नाली का काम शुरू करवाया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर मेयर ने कहा कि यह लोगों की एक लंबित मांग थी जो पूरी होने जा रही है। इस गली की खस्ताहालत के चलते लोगों को यहां गुजरना भी मुश्किल होता था। विशेषकर स्कूली बच्चे व बुजुर्ग गिर जाते थे। लोगों के प्रयास आज रंग ला रहे हैं और इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछेक दिनों में गली और नाली बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा मरम्मत कार्य को भी पूरा किया जाएगा। इस काम पर 3.29 लाख रुपये की राशि खर्च आएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएगा।

शिव नगर से शक्ति नगर की ओर जाने वाले नाले का काम भी जल्द होगा

शिव नगर से शक्ति नगर की ओर जाने वाले नाले का काम भी जल्द होगा। यहां सीवरेज व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में न आए। बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। नाले व गहरी नाली की सफाई व मरम्मत करवा दी जाएगी। इस मौके पर वेद गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, कृष्णा वर्मा, कर्ण शर्मा, बलविंद्र, गिरधारी लाल, अतुल बख्शी के अलावा एक्सइएन विजय कुमार गुप्ता, जेइ एसके भट्ट आदि मौजूद थे। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा बनाने में जम्मू नगर निगम का सहयोग करें। घरों से निकलने वाले कचरे, मलबे को खुले में न फेंके। न ही नालियों, नालों में डालें। इस कचरे को निगम के कर्मचारियों को ही सौंपे। जब सभी साथ देंगे तभी जम्मू स्मार्ट सिटी बन पाएगा। 

chat bot
आपका साथी