Srinagar-Leh Highway Closed: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा

गत सोमवार शाम 7 बजे से ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी मशीनों की मदद से मलवे को हटाने में जुटे हुए हैं। भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में छोटे वाहन और ट्रक ज़ोजिला दर्रे के दोनों ओर फंसे हुए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:46 PM (IST)
Srinagar-Leh Highway Closed: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी मशीनों की मदद से मलवे को हटाने में जुटे हुए हैं।

श्रीनगर, जेएनएन। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर कल देर शाम को हुए भारी भूस्खलन के बाद हाईवे दोनों ओर से वाहनों के लिए बंद हो गया है। करीब 434 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर दोनों ओर काफी संख्यां में वाहन फंस गए हैं। ट्रैफिक विभगा से मिली जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला में हुआ है।गत सोमवार कल शाम 7 बजे से ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी मशीनों की मदद से मलवे को हटाने में जुटे हुए हैं। 

डीएसपी ट्रैफिक फहीम अली ने बताया कि गत शाम 6.50 बजे के करीब अचानक जोजिला पास पर भूस्खलन शुरू हो गया। गनिमत यह थी कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। मलवे के साथ-साथ भारी पत्थर सड़क के बीचों-बीच गिर गए। अंधेरा होने की वजह से मलवे को उसी समय हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। आज तड़के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने कर्मियों व अपनी मशीनरी को मलवा हटाने के काम में लगा दिया।

अचानक से हुए इस भूस्खलन की वजह से कई छोटे व बड़े वाहन रात भर हाईवे पर फंसे रहे। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। बीआरओ अधिकारियों का कहना है कि मलवे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद है कि दोपहर बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।

वहीं हाईवे पर फंसे एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि दोनों और कम से कम एक हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। इनमें छोटे वाहनों से ट्रकों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर ही डेरा डाले इन लोगों को खाने-पीने की काफी पेरशानी हो रही है।सभी लोग इसी इंतजार में हैं कि हाइवे खुले और वह यहां से निकलें।

chat bot
आपका साथी