Fire Incident : पुलवामा में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना के जवानों ने लोगों की बचाई जान

सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री के कर्मचारियों की जान बचाई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मंगलवार तड़के तक आग बुझाने के बाद भी धुंआ उठ रहा था। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:10 PM (IST)
Fire Incident : पुलवामा में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना के जवानों ने लोगों की बचाई जान
सबसे पहले जवानों ने फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाला।

जम्मू, जेएनएन : पुलवामा जिले के औद्योगिक क्षेत्र लस्सीपोरा में सोमवार की देर रात को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री के कर्मचारियों की जान बचाई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मंगलवार तड़के तक आग बुझाने के बाद भी धुंआ उठ रहा था। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सेना ने मदद नहीं की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के मुख्यालय में सोमवार की रात करीब दस बजे लसीपोरा से एक फोन आया और आपात स्थिति में मदद की गुहार लगाई गई। फोन पर बताया गया "स्टालवार्ट प्लास्टिक्स" नाम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फोन आते ही 44 आरआर सक्रिय हाे गया। जवानों का एक दल घटना स्थल पर पहुंच गया। सबसे पहले जवानों ने फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाला। इनमें से कुछ झुलसमे से जख्मी भी हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

उसके बाद जवानों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। तब तक जिला अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक 22 आरआर के क्विक रिएक्शन टीम ने फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। फिर सेना और अग्निशमद दस्ता ने मिलकर आग को फैलने से रोक लिया, जिससे वह पड़ोसी कारखाने तक नहीं पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। बहरहाल, समय पर सेना के जवान नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा होता। प्लास्टिक की फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से भड़कती जा रही थी।

chat bot
आपका साथी