Jammu: अकलपुर में नाले की बाढ़ में पुलिया बहने से कट गए हैं कई गांव, लोग परेशान

Flood Alert In Jammu यहां से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। यह पुली पतनयाल गंगवां दुर्गा चक संग्रामपुर सुजेलपुर समेत मढ़ के विभिन्न गांवों को जोड़ती है। अब गांवों को आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:22 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:22 AM (IST)
Jammu: अकलपुर में नाले की बाढ़ में पुलिया बहने से कट गए हैं कई गांव, लोग परेशान
पुली के आसपास नाले के किनारे भी पक्के करने की जरूरत है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: शहर के वार्ड 75 में अकलपुर को जोडऩे वाले नाले की पुली बहने से आधा दर्जन के करीब गांव प्रभावित होकर रह गए हैं। पिछली बारिश के दौरान नाले में आई बाढ़ से अकलपुर में नाले पर बनी पुली बह व धंस गई थी। आसपास नाले की सुरक्षा दीवार भी नहीं बनी है।

अकलपुर में बनी यह पुली विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर है। पिछले महीने बारिश में यह पुली बह गई थी। यहां से दो पहिया वाहन लेकर गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। काम चलाने के लिए यहां मलबा डालकर कर वाहनों को आर-पार तो किया जा रहा है, लेकिन अधिकतर कारों की चेसिस नीचे मलबे से छूने के कारण नुकसान झेलना पड़ रहा है। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। यह पुली पतनयाल, गंगवां, दुर्गा चक, संग्रामपुर, सुजेलपुर समेत मढ़ के विभिन्न गांवों को जोड़ती है। अब गांवों को आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले पर बनी पुली बह जाने के कारण अकलपुर से संग्रामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। बड़ी मुश्किल हो रही है। हालांकि यहां मलबा डलवा कर थोड़ी लीपापोती की गई है। इससे काम नहीं चल सकता। कार की चेसी नीचे जमीन के साथ लगती है और नुकसान होता है। -शिव कुमार  रोजाना हजारों लोग इस मार्ग पर आते-जाते हैं। वाहनों के नहीं चलने से मुश्किल हो रही है। शहर का हिस्सा होने के बावजूद यहां कोई परवाह नहीं कर रहा। पंद्रह दिन से भी ज्यादा समय होने को है। पुली को ठीक नहीं करवाया गया। न ही नई पुली बनाने का ही काम शुरू किया जा रहा है। जल्द निर्माण होना चाहिए। -जगदीश सिंह मन्हास पुली के आसपास नाले के किनारे भी पक्के करने की जरूरत है। यहां लोगों की जमीन भी बह रही है। ऐसा ही हाल रहा तो बरसात के दौरान किसी भी समय दोबारा पुली बह जाएगी और पूरी तरह सभी गांवों का संपर्क आपस में कट जाएगा। कॉरपोरेटर ने अपने स्तर पर यहां मलबा तो डलवाया लेकिन यह समस्या का हल नहीं। -फियाज हमने जम्मू नगर निगम को इस पुली को बनाने के लिए कहा है, लेकिन ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और सड़क एवं भवन निर्माण विभाग से भी इसे बनाने की गुहार लगाई है। जल्द ही इसका काम शुरू करवाना है। लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मलबा फेंक कर इसे थोड़ा समतल किया गया, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं चल सकता। उम्मीद है कि जल्द इसके लिए फंड मिलेंगे। -गार सिंह चिब, कारपोरेटर, वार्ड 75 

chat bot
आपका साथी