जम्मू कश्मीर में समय पर आएगा मानसून

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार रविवार को मौसम सुहाना रहेगा। दक्षिणी-पश्चिमी हवा शुरू हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:04 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:04 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में समय पर आएगा मानसून
जम्मू कश्मीर में समय पर आएगा मानसून

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर के लोगों, खासकर किसानों के लिए अच्छी खबर है कि इस बार मानसून समय पर दस्तक देगा। परिस्थितियां सामान्य रहीं तो राज्य में 27 से 29 जून के बीच मानसून आ जाएगा। यही नहीं, 15 जून से जम्मू में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं, शनिवार को जम्मू, राजौरी, कटड़ा में हलकी से तेज बारिश हुई। पूरे दिन मौसम सुहाना रहा।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार रविवार को मौसम सुहाना रहेगा। दक्षिणी-पश्चिमी हवा शुरू हो जाएगी। जम्मू में पारा चालीस के पार जाते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसी का असर रहा कि कि गत बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जम्मू संभाग में बारिश हुई। जम्मू शहर में बारिश से निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी में राहत मिली है। कटड़ा में सुबह बारिश भी हुई। राजौरी जिले में बारिश हुई है। ऊधमपुर जिले में पूरे दिन बादल छाए रहे। हलकी बूंदाबांदी हुई। इसके पहले धूल भरी हवाएं भी चलीं।

एक दिन पहले भी कई स्थानों पर बारिश भी हुई। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 9.0 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार को जम्मू का अधिकतम लुढ़ककर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। न्यूनतम पारा 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में सबसे ज्यादा 31.4 एमएम बारिश हुई। पहलगाम में 20.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.2, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.2, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.0 जबिक न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी