Jammu: नागरिक सचिवालय के बाहर मंगलामुखियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, रैली भी निकाली

मंगलामुखियों ने मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसके कपड़ों पर लगी आग को बुझाया। इस दौरान नागरिक सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे मंगलामुखियों ने खूब हंगामा किया। वे पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:34 PM (IST)
Jammu: नागरिक सचिवालय के बाहर मंगलामुखियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, रैली भी निकाली
मंगलामुखियों ने अपने वस्त्रों पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू के अति संवेदनशील नागरिक सचिवालय के बाहर सोमवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब मंगलामुखियों (किन्नर) ने अपने वस्त्रों पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसके कपड़ों पर लगी आग को बुझाया। इस दौरान नागरिक सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे मंगलामुखियों ने खूब हंगामा किया। वे बैरिकेड पर चढ़ गए और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब एक दर्जन भर मंगलामुखी अचानक से नागरिक सचिवालय के बाहर एकत्रित हो गए। मंगलामुखियों ने हाथ में बैनर पकड़े हुए थे, जिसमें जम्मू पुलिस के विरुद्ध नारे लिखे हुए थे। पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मंगलामुखी नागरिक सचिवालय की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे बैरिकेड पर चढ़ कर जबरन अंदर घूसने की कोशिश कर रहे। उनकी मांग थी कि वे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर आपबीती सुनना चाहते हैं, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें नागरिक सचिवालय के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी। इसी बीच कुछ मंगलामुखी ने अपने दुपट्टे पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। दुपट्टे पर आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत हरकत में आए और आग बुताकर उसकी जान बचाई।

दरअसल, मंगलामुखियों के दो गुटों में कई दिन से आपसी विवाद चल रहा है। जम्मू के बेलीचराना में रहने वाले एक गुट के सदस्यों ने दूसरे गुट जो कि जिला सांबा के रामगढ़ का है, उसपर उनके सदस्यों का अपहरण कर उनका लिंग काट देने का आरोप लगाया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोेप लगाते हुए कुछ दिन पहले ही बिक्रम चौक पर इन मंगलामुखियों ने नग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया था। सोमवार को सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे मंगलामुखियों को एसपी सिटी नार्थ पीडी नित्या ने किसी तरह से समझा-बूझा कर शांत किया। मंगलामुखियों के प्रदर्शन के दौरान सचिवालय के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।

chat bot
आपका साथी