Jammu Kashmir : स्वास्थ्य विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे 35 डॉक्टर

अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य निदेशकों से अपने अधीन आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के वर्तमान नियुक्ति वाली जगह के अलावा नियुक्ति के अंतिम दो स्थानों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 09:30 AM (IST)
Jammu Kashmir : स्वास्थ्य विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे 35 डॉक्टर
मेडिकल कालेज राजौरी के प्रिंसिपल भी दिसंबर महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

जम्मू, रोहित जंडियाल : स्वास्थ्य विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में कई प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों के तबादले भी हो सकते हैं। इसके लिए तैयारियां भी चल रही है। प्रशासनिक विभाग ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारियों से वर्तमान स्थान के अलावा अंतिम दो नियुक्तियों वाले स्थानों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए इस वर्ष मई महीने के बाद किसी भी डाक्टर को दिसंबर महीने के अंत तक सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा। इस कारण सेवानिवृत्त होने वाले कई डाक्टर अभी भी नौकरी कर रहे हैं। लेकिन दिसंबर महीने के अंत में अब 35 के करीब वरिष्ठ डाक्टर व अन्य सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेनू शर्मा, गांधीनगर अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. इंद्रा भूटेयाल भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और प्रशासनिक अधिकारी भी दिसंबर महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मेडिकल कालेज राजौरी के प्रिंसिपल भी दिसंबर महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हेडक्वार्टर का पद पहले से ही रिक्त पड़ा हुआ है। कई वरिष्ठ डाक्टर भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि विवेक भरद्वाज के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनने के बाद फेरबदल होगा लेकिन अभी तक उन्होंने कोई भी बदलाव नहीं किया है।

अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य निदेशकों से अपने अधीन आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के वर्तमान नियुक्ति वाली जगह के अलावा नियुक्ति के अंतिम दो स्थानों के बारे में भी जानकारी मांगी है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेनू शर्मा ने इसके बाद शुक्रवार को एक स्टेट मलेरिया अधिकारी, चीफ अकाउंट अधिकारी, गांधीनगर अस्पताल, उप जिला अस्पताल जगटी, कंट्रोलर स्टेार, एपीडेमालोजिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर, जोनल लेप्रोसी अधिकारी, सभी दस जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों, सरवाल और राजीव गांधी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट से विभाग के सभी अधिकारियों से दो दिनों के भीतर अपनी नियुक्ति पत्र और अंतिम दो नियुक्तियों की जगह बताने को कहा।

इसी तरह के आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी जारी किए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर के अलावा कई अन्य डाक्टरों के भी तबादले हो सकते हैं। यह सभी प्रक्रिया उसी का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी