Jammu : गांव पिंडी चारका में जल्द सुधर जाएगी मुख्य गली, काम शुरू हुआ

पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने सीमावर्ती गांव पिंडी चारका का दौरा किया। याहं उन्होंने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य सुरेखा देवी डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप राज भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र सिंह और गांव के सरपंच नीलम सिंह को साथ लेकर गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST)
Jammu : गांव पिंडी चारका में जल्द सुधर जाएगी मुख्य गली, काम शुरू हुआ
बिश्नाह के गांव पिंडी चारका में अब जल्द ही मुख्य गली बनकर तैयार हो जाएगी।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : बिश्नाह के गांव पिंडी चारका में अब जल्द ही मुख्य गली बनकर तैयार हो जाएगी। इससेे गांव के लाेगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों की यह पुरानी मांग थी, जिसे शुक्रवार को पूरा कर दिया गया। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने सीमावर्ती गांव पिंडी चारका का दौरा किया। याहं उन्होंने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य सुरेखा देवी, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप राज, भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र सिंह और गांव के सरपंच नीलम सिंह को साथ लेकर गांव की मुख्य गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

मुख्य गली के निर्माण कार्य शुरू करवाने के बाद पूर्व विधायक कृष्ण कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि गांव का ही एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास आया था और इस गांव की मुख्य गली को बनाने की अपील की थी। उसी अपील पर एक महीने के अंदर गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर ग्रामीणों को यह गांव की मुख्य गली नए रूप में मिलेगी ताकि उनको कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि गली के निर्माण के लिए सरपंच नीलम सिंह, डीडीसी अध्यक्ष सुरेखा देवी और बीडीसी कुलदीप राज ने संयुक्त रूप से मेहनत की है। गांव की अन्य जो विकास कार्य बचे हैं, उनको भी करने के लिए प्लान तैयार किया है। उसका असर भी जल्द ही लोगों को दिखेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बॉर्डर एरिया की और जो भी परेशानी है, उन पर नजर है। बारी-बारी से सभी परेशानियों को दूर कर किया जा रहा है। प्रदेश प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

chat bot
आपका साथी