कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में किया जागरूक

कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में जागरूक करने के लिए सोमवार को आरएसपुरा में स्थित सरकारी डिग्री कालेज में व्याखान और इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन कालेज के यौन उत्पीड़न सेल की ओर से किया गया। इस दौरान कालेज प्रधानाचार्य सुनील उप्पल मुख्यातिथि रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:00 AM (IST)
कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में किया जागरूक
कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में किया जागरूक

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा: कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में जागरूक करने के लिए सोमवार को आरएसपुरा में स्थित सरकारी डिग्री कालेज में व्याखान और इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन कालेज के यौन उत्पीड़न सेल की ओर से किया गया। इस दौरान कालेज प्रधानाचार्य सुनील उप्पल मुख्यातिथि रहे।

जम्मू विश्वविद्यालय में कानून विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता नैयर ने कहा कि यदि किसी छात्रा या महिला के साथ यौन उत्पीड़न होता है तो वह कानून का सहारा ले सकती है। वह इसकी शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने हिसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ो का संदेश देते हुए कहा कि जब तक पीड़ित इसके बारे में अपनी बात नहीं रखती है, तब तक उसको इंसाफ मिलना मुश्किल है। प्रधानाचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने कहा कि लिग के आधार पर समाज में होने वाला भेदभाव बंद होना चाहिए। इस सोच को बदलने के लिए युवाओं को कानून की जानकारी होनी चाहिए। समाज से लिग भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता पैदा करना जरूरी है। इसमें युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। इस मौके पर प्रो. हिमांशु खजूरिया, प्रो. अनुराधा, डा. आरके संथाल, प्रो. सुखविदर कौर, प्रो. किरण पठानिया, डा. बलविदर कौर आदि मौजूद रहे।

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बनाई नेकी की दीवार

राज्य ब्यूरो, जम्मू: चाइल्ड हेल्प डेस्क जम्मू ने सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन में नेकी की दीवार कार्यक्रम आयोजित किया। एडीआरएम बलदेवराज मुख्य अतिथि थे, जबकि स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव गेस्ट आफ आनर थे। इस दीवार पर कोई भी जरूरतमंद बच्चों, युवाओं व अन्य लोगों के लिए उनकी जरूरत के अनुसार सामान रख सकता है। यह पहल स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव ने की। इसे चाइल्ड हेल्प डेस्क ने आयोजित किया। इसका मकसद लोगों को चाइल्ड लाइन तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। लोगों को यह भी बताया गया कि जरूरत में बच्चों की चाइल्ड हेल्प डेस्क किस प्रकार से मदद कर सकता है। एडीआरएम बलदेव राज ने चाइल्उ हेल्प डेस्क की गतिविधियों को सराहा। उन्होंने लोगों से बच्चों की मदद के लिए दान करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे सशक्त होंगे तो देश की नींव भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी समाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अगर किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी तो वे हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर राजीव सभ्रवाल, अलबीना मलिक, संकर सिंह, रोहित देव सिंह, करतार चंद, शुभम शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी