उपराज्यपाल ने कहा-बेहतर निवेश से औद्योगिक क्रांति अगले चरण तक ले जाएंगे

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बेहतर निवेश से जम्मू कश्मीर में औद्योगिक क्रांति को अगले चरण तक ले जाया जाएगा। बेहतर निवेश से अधिक आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए तकनीकी संस्थानों में आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश के युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:05 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:05 AM (IST)
उपराज्यपाल ने कहा-बेहतर निवेश से औद्योगिक क्रांति अगले चरण तक ले जाएंगे
उपराज्यपाल ने कहा-बेहतर निवेश से औद्योगिक क्रांति अगले चरण तक ले जाएंगे

राज्य ब्यूरो, जम्मू : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बेहतर निवेश से जम्मू कश्मीर में औद्योगिक क्रांति को अगले चरण तक ले जाया जाएगा। बेहतर निवेश से अधिक आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए तकनीकी संस्थानों में आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश के युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है। उपराज्यपाल शुक्रवार पेन आइआइटी सम्मेलन को राजभवन से वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इसमें आइआइटी के कई पूर्व छात्रों ने वर्चुअल में हिस्सा लिया। सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है जिसमें उत्पादक, सेवा देने वाले व इसका इस्तेमाल करने वाले लोग एक मंच पर लाकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जाए। देश तकनीकी विकास के हिसाब से विश्व के 50 देशों में शामिल हो गया है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं है जब हम ऐसी कारों की पिछली सीट पर बैठेंगे, जिनमें ड्राइवर नहीं होगा। ये कारें साफ्टवेयर से संचालित होंगी। फोन से जुड़ी इन कारों में एक्सीडेंट होने की गुंजाइश नहीं होगी। जल्द हमारे घर में बिजली की तारों की जरूरत नहीं होगी। ना ही सोलर पैनल होंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में भी सुशासन कायम करने की दिशा में जोर शोर से प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश में ई आफिस व्यवस्था लागू करने के साथ कामकाज विकास में पारदर्शिता लाई जा रही है। इंपावर साफ्टवेयर माड्यूल से देश का कोई भी नागरिक गांव व दूर-दराज इलाकों में हो रहे विकास, खर्च किए फंड की निगरानी कर सकता है। श्रीनगर के युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा स्मार्ट ऐप बनाया है जो फसल की बिजाई करने की तिथि की पूर्व सूचना देता है। उपराज्यपाल ने रे कुर्जवेल का हवाला देते हुए कहा कि 21वीं शताब्दी में विकास के विस्फोट के कारण होने वाली प्रगति बीस हजार सालों की प्रगति के बराबर होगी। ऐसे में संगठनों को क्षमता विकास में तेजी लानी होगी। तकनीक ही तकनीक की जगह लेगी। ऐसे में इंजीनियरों का अधिक बेहतर होना जरूरी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पैन आईआईटी के चेयरमैन कृष्ण धर, महासचिव देवाशीष भट्टाचार्य, सुनील खन्ना के साथ उद्योग जगत के कई मेहमानों युवा इंजीनियरों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी