Jammu Kashmir: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्द्र सिंह 16 कोर के नए जीओसी बने

कोर मुख्यालय नगरोटा में लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र कुमार ने सोलह कोर की कमान जनरल मनिन्द्र सिंह को सौंपी। लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र कुमार दिल्ली में सेना मुख्यालय में जिम्मेवारी संभालने के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने ठीक एक साल पहले लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता से कोर की कमान संभाली थी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM (IST)
Jammu Kashmir: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्द्र सिंह 16 कोर के नए जीओसी बने
कोर मुख्यालय नगरोटा में लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र कुमार ने सोलह कोर की कमान जनरल मनिन्द्र सिंह को सौंपी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्द्र सिंह ने जम्मू संभाग की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की उत्तरी कमान की सोलह कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग का अहम पद संभाल लिया है।

वीरवार को कोर मुख्यालय नगरोटा में लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र कुमार ने सोलह कोर की कमान जनरल मनिन्द्र सिंह को सौंपी। लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र कुमार दिल्ली में सेना मुख्यालय में एक अहम जिम्मेवारी संभालने के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने ठीक एक साल पहले लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता से कोर की कमान संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल सुचेन्द्र के कार्यकाल में सेना की सोलह कोर ने देशविवरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ प्रशासन को कोरोना की रोकथाम करने में भी हर संभव सहयोग दिया।

वहीं दूसरी ओर उत्तरी कमान में नई जिम्मेवारी संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्द्र सिंह, सेना की पश्चिमी कमान के चीफ आफ स्टाफ के अहम पद पर तैनात थे। जम्मू संभाग में सांबा, जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की टाइगर डिवीजन, पश्चिमी कमान की 9 कोर का अंग है। ऐसे में नए जीओसी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रबंधन के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी महारत रखते हैं। वह अपने सफल कार्यकाल में वह सेना में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं। उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें युद्ध सेवा मैडल व विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित किया गया है।

भारतीय सेना की सबसे बड़ी ऑपरेशनल कोर इस समय नियंत्रण रेखा पर उच्चतम स्तर की सर्तकता बनाने के साथ जम्मू संभाग के दस जिलों में प्रशासन के साथ पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की भी लगातार मदद कर रही है। आतंकवाद के प्रति सख्त और अवाम के प्रति नरम रवैया रखने वाली इस कोर का गठन जम्मू में तवी नदी किनारे नगरोटा में एक जून 1972 को लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब ने किया था। कोर पिछले करीब पांच दशकों से मातृभूमि की रक्षा के लिए कुर्बानियां देती आ रही है। यह अहम कोर जम्मू जिले के अखनूर से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है।

chat bot
आपका साथी