Lohri Festival 2021: जम्मू के गंग्याल में पिछले तीस वर्षों से मनाया जा रहा लोहड़ी मिलन कार्यक्रम

तीस वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गंग्याल वेलफेयर एसोसिएशन ने इस साल भी लोहड़ी मिलन पर्व धूमधाम से मनाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री पूर्व मंत्रियों समेत नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी के बीच लोहड़ी मनाई गई।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:19 PM (IST)
Lohri Festival 2021: जम्मू के गंग्याल में पिछले तीस वर्षों से मनाया जा रहा लोहड़ी मिलन कार्यक्रम
गंग्याल में आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, सत शर्मा व अन्य।

जम्मू, जागरण संवाददाता : तीस  वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गंग्याल वेलफेयर एसोसिएशन ने इस साल भी लोहड़ी मिलन पर्व धूमधाम से मनाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों समेत नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी के बीच लोहड़ी मनाई गई। कलाकारों ने स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।

गांधीनगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल में 1990 से "लोहड़ी मिलन’ का कार्यकर्म मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में लोहड़ी मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी नेताओं ने लोगों को लोहड़ी की मुबारक देते हुए इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। समारोह में बलोरिया ने लोगों को लोहड़ी की मुबारक देते हुए लोहड़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला।

बलोरिया ने कहा कि विकास कार्य हो रहे हैं। आने वाले दिनों में विकास जारी रहेगा। अब नगर निगम भी इस विकास में बेहतर भूमिका अदा करने में जुट गया है क्योंकि भाजपा कॉरपोरेटर हर वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों की हर उम्मीद पर भाजपा के कॉरपोरेटर खरे उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर खित्ते को अधिकार देते हुए प्रदेश में कई योजनाओं का शुभारंभ किया और आने वाले समय में भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ लोगों को निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी डीडीसी चुनाव हुए है और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे लोगों की परेशानियां और कम होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की बेटियों के दर्द को महसूस करते हुए उनके लिए कई योजनाओं को लाया है। लाडली बेटी, आसरा, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ इन सब योजनाओं को लाने का मकसद महिला शक्ति को समाज में मजबूत बनाना है।

बलोरिया ने गंग्याल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बाद में लोहड़ी जलाकर लोगों ने उसमें अर्घ्य दिया और देश और प्रदेश के साथ परिवार के लिए सुख शांति की कामना की। इस मौके पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा नेता राजीव चाढ़क, अनुराधा चाढ़क, कॉरपोरेटर अनिल मासूम, नरेंद्र सिंह जम्वाल, राहुल कुमार, पवन सिंह, राज रानी, गोपाल गुप्ता, भाजपा नेता हुनर गुप्ता, करुणा छेत्री, कुलदीप कंधारी, रमेश गुप्ता, ज्योति प्रकाश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने लोगों को लोहड़ी की बधाइयां दीं।

chat bot
आपका साथी