Jammu Kashmir: वायुसेना में शामिल होकर सपनों को पंख लगाएं युवा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट माव्या सूदन का उदाहरण देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं। राजौरी की ताहिरा रहमान भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त होकर प्रदेश की बेटियों को प्रेरणा दे रही है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:11 AM (IST)
Jammu Kashmir: वायुसेना में शामिल होकर सपनों को पंख लगाएं युवा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह नई तकनीक से भविष्य को बेहतर बनाएं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के युवा भारतीय वायुसेना में शामिल होकर अपने सपनों को पंख लगाएं। श्रीनगर में एयर शो का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा हर लिहाज से भारतीय वायुसेना में शामिल होकर अपनी काबलियत दिखाने में सक्षम है। वे वायुसेना में शामिल होकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह नई तकनीक से भविष्य को बेहतर बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी देश के युवाओं को विश्व की भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में एयर शो के माध्यम से युवा वायुसेना द्वारा तकनीक के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों से वाकिफ हो रहे हैं।

महिलाएं भी जम्मू-कश्मीर के सामाजिक र्आिथक विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं

उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि महिलाएं भी जम्मू-कश्मीर के सामाजिक र्आिथक विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। उम्मीद है कि वह सशक्त होकर समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी। भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट माव्या सूदन का उदाहरण देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं। राजौरी की ताहिरा रहमान भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त होकर प्रदेश की बेटियों को प्रेरणा दे रही है।

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के उन युवाओं को भी बधाई दी जो यूपीएससी की वर्ष 2020 की परीक्षा में सफल हुए हैं। उपराज्यपाल के साथ इस मौके पर जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्थल, उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, भारतीय वायुसेना की एयर मार्शल बीआर कृष्णा, एयर मार्शल विक्रम सिंह, उप राज्यपाल के सलाहकार, सांसद फारूक अब्दुल्ला, पुलिस व नागरिक प्रशासन के के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी