Jammu Kashmir: खेल क्षेत्र में होगा क्रांतिकारी बदलाव, अगले एक साल में पूरे प्रदेश में अत्याधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध होगा

स्थानीय युवाओं में शीतकालीन खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर में खेल क्षेत्र में लाए जा रहे क्रांतिकारी बदलावों का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल न कहा कि खेल विभाग और खेल परिषद संकल्पबद्धता के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल गतिविधियां में लगाने में जुटे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:20 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:20 AM (IST)
Jammu Kashmir: खेल क्षेत्र में होगा क्रांतिकारी बदलाव, अगले एक साल में पूरे प्रदेश में अत्याधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध होगा
अगले एक साल में पूरे प्रदेश में अत्याधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध होगा।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया-विंटर गेम्स में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कहा कि विविधिता में एकता ही खेलों की असली खूबसूरती है जो हमें मजबूत बनाती है। आप पूरे राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के लिए आदर्श हो। अब आपका समय है, अगले पांच दिन तक न सिर्फ जम्मू कश्मीर बल्कि पूरा भारत आपसे प्रेरणा लेगा। प्रदेश में खेल क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होगा। वह शुक्रवार को गुलमर्ग में शुरू हुई खेलो इंडिया- विंटर गेम्स के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन जम्मू कश्मीर में युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक व राष्ट्रनिर्माण की विभिन्न गतिविधियों में लगाने की श्रृंखला का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में आदर्श खेल ढांचा, विश्वस्तरीय कोचिंग और अन्य अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध करा रही है। शीतकालीन खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय युवाओं में शीतकालीन खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर में खेल क्षेत्र में लाए जा रहे क्रांतिकारी बदलावों का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल न कहा कि खेल विभाग और खेल परिषद संकल्पबद्धता के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल गतिविधियां में लगाने में जुटे हैं।

अगले एक साल में पूरे प्रदेश में अत्याधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध होगा। प्रत्येक पंचायत और गांव में खेल सुविधाएं होंगीं जिससे फिट इंडिया अभियान को तेजी व मजबूती मिलेगी। हम अपने खिलाडिय़ों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुविधाए प्रदान करने को संकल्पबद्ध हैं ताकि वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र व जम्मू कश्मीर का गौरव बढ़ा सकें। सिन्हा ने बताया कि गांव की ओर कार्यक्रम के तीसरे चरण में सभी 4290 पंचायतों में स्थानीय आवश्कताओं के अनुरूप 20-20 हजार की खेल सामग्री प्रदान की है। प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पेशेवर क्रिकेटर तैयार करने में मदद मिलेगी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना की क्रिकेट अकादमी के साथ हुए समझौते का उपराज्यपाल ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पेशेवर क्रिकेटर तैयार करने में मदद मिलेगी।

खेल महोत्सव सुधरते माहौल के संकेत : गुलमर्ग में खेलो इंडिया-विंटर गेम्स के आयोजन का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह न सिर्फ जम्मू कश्मीर में सुधरते हालात की पुष्टि करते हैं बल्कि जम्मू कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को शीतकालीन खेलों से लाभ पहुंचेगा। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के आॢथक सामाजिक विकास को गति देगा। मुझे उम्मीद है कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ी यहां खेलों के साथ कश्मीर के प्राकृतिक सौदर्य का भी पूरा आनंद लेंगे। जब यह लोग घर जाएंगे तो जम्मू कश्मीर में शांति, सुरक्षा और विश्वास के माहौल की बहाली का दूत बनकर जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी