Jammu : गंग्याल वासियों को मिली राहत, गलियों-नालियों का हुआ उद्घाटन

जम्मू नगर निगम द्वारा 8 लाख रुपये की अनुमानित लागत के तहत कार्यों का निर्माण किया गया। इन निर्माण कार्यों को भाजपा नेता बलदेव बलोरिया ने प्राथमिकता दी थी ताकि जनता को उनके दरवाजे पर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:22 PM (IST)
Jammu : गंग्याल वासियों को मिली राहत, गलियों-नालियों का हुआ उद्घाटन
बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 56 में नवनिर्मित गलियों और नालियों का उद्घाटन किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कॉरपोरेटर बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 56, गंग्याल में नवनिर्मित गलियों और नालियों का उद्घाटन किया। जम्मू नगर निगम द्वारा 8 लाख रुपये की अनुमानित लागत के तहत कार्यों का निर्माण किया गया। इन निर्माण कार्यों को भाजपा नेता बलदेव बलोरिया ने प्राथमिकता दी थी ताकि जनता को उनके दरवाजे पर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने इस दौरान लोगाें की समस्याओं को भी सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर बलोरिया ने कहा कि इन गलियों और नालियों का निर्माण और पुनर्निर्माण आवश्यक था क्योंकि बरसात के मौसम में बारिश का पानी हमेशा स्थानीय निवासियों के घरों में घुस जाता था। इन क्षेत्रों में पानी की निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लाेगों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किए गए हैं। वार्ड 56, गंग्याल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बलोरिया ने कहा कि गंग्याल वार्ड ने विकास की दिशा में बहुत प्रगति की है।

लगभग पिछले तीन वर्षों में सड़कों से संबंधित ढांचागत विकास, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना, पुराने पानी के पाइप को नए से बदलना, राम लीला ग्राउंड में कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य, 50 बिस्तरों वाले गंग्याल अस्पताल का निर्माण कार्य, बड़े नालों के निर्माण कार्य हो या फिर अन्य कार्यों को प्राथमिकता पर रखा गया। उसी का नतीजा है कि वार्ड में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जिससे गंग्याल क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में हर पहलु में बड़ा बदलाव आया है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के लिए बलोरिया का आभार व्यक्त किया। बलोरिया के साथ नगर निगम के अधिकारी, रंजीत सिंह, पीतांबर शर्मा, सुनील शर्मा, रोमी सिंह, मोहन लाल, दलबीर सिंह, देव राज शर्मा, जसवंत चिब, ओम नाथ भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी