Jammu: कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए अनुसूचित जाति का इस्तेमाल किया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले लाल सिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सोमवार को जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ जम्मू के पार्टी मुख्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में मोर्चा की आगामी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:23 PM (IST)
Jammu: कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए अनुसूचित जाति का इस्तेमाल किया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले लाल सिंह आर्य
पार्टी मुख्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई

जम्मू, राज्य ब्यूरो : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के लिए समुदाय के साथ धोखा करते आई है। अब मोदी सरकार अनुसूचित जाति को मजबूत बनाने के लिए गंभीरता दिखा रही है। लाल सिंह आर्य सोमवार को जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ जम्मू के पार्टी मुख्यालय भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मोर्चा की गतिविधियों को तेजी देने सोमवार को जम्मू पहुंचे आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर को भी वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।

बैठक का आयोजन विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा की गतिविधियों को तेजी देने के मकसद के साथ किया गया था। इस बैठक में जम्मू कश्मीर भाजपा के सह प्रभारी आशीष सूद से ने भी हिस्सा लिया। मोर्चा को जिला विकास परिषद चुनाव में कामयाबी के लिए बधाई देते हुए लाल सिंह ने कहा कि अभी चुनौती खत्म नहीं हुई है। अब कार्यकर्ता अगले राजनीतिक लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी करें। मोदी सरकार की योजनाओं को जमीनी सतह पर कामयाब बनाकर लोगों की तकदीर बदलें। उन्होंने जम्मू कश्मीर में मोर्चा की आगामी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक को महासचिव विबोध गुप्ता, डा. देवेन्द्र कुमार मन्याल, सभी मोर्चों के प्रभारी मुनीश शर्मा, मोर्चा के प्रदेश प्रधान भारत भूषण ने भी संबोधित किया।

वहीं सासंद जुगल किशोर शर्मा ने अनुसूचित मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि मोर्चा के उम्मीदवारों ने उन्हें दी गई जिला विकास परिषद की 23 सीटों में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। इसके साथ मोर्चा ने कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में भी जम्मू संभाग में सराहनीय कार्य किया। सांसद ने जोर दिया कि मोर्चा समुदाय के उत्थान के लिए जोरशोर से अभियान चलाएं। वहीं आशीष सूद ने जोर दिया कि मोर्चा के पदाधिकारी जमीनी सजह पर दौरे कर लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। विबोध गुप्ता ने यहां मोर्चा के कामकाज की सराहन की तो वहीं मुनीश शर्मा ने मोर्चा को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख तैयारियां तेज करने के लिए कहा।

इसी बीच बैठक के दौरान डा. देवेन्द्र कुमार मन्याल ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर जम्मू कश्मीर में 370 व 35ए हटाने की सराहना की। इस राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन पूर्व विधायक प्रो गारू राम ने किया। इसके साथ पूर्व विधायक डा कृष्ण लाल ने भी प्रस्ताव पेश किया। मोर्चा के पदाधिकारी राकेश संग्रराल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें सुरेन्द्र भगत, चमन लाल कनाथिया समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी