Jammu Kidnap Case : गंग्याल इलाके से अपहृत महिला पंजाब से लौटी अपने घर

अपहृत महिला के पति गुरमीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी जिसका बीते वीरवार को अपहरण कर लिया गया था अपने घर पर वापस लौट आई है। इस सूचना पर गंग्याल पुलिस की एक टीम को महिला के पास भेजा गया जो उसे थाने में ले आई।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:50 AM (IST)
Jammu Kidnap Case : गंग्याल इलाके से अपहृत महिला पंजाब से लौटी अपने घर
कार में बैठे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : बीते वीरवार को गंग्याल से अपहृत महिला शुक्रवार को वापस अपने घर पर सुरक्षित लौट आई। महिला का दावा है कि उसके जान पहचान वाले एक व्यक्ति ने बहाने से उसे गाड़ी में बैठा लिया था। चलती गाड़ी से महिला की दादी सास स्वर्णी कौर को फेंकने के बाद आरोपित लाडी निवासी तरन तारन, पंजाब ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसकी हत्या कर देंगे। डर के मारे वह कार में चुपचाप बैठी रही।

पंजाब पहुंचने पर उसे कार से भागने का मौका मिला, जिसके बाद वह किसी तरह जम्मू वापस लौट आई। एसएचओ गंग्याल प्रदीप सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। जिस व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है, का मोबाइल फोन बंद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को पंजाब भेजा गया है।

गंग्याल पुलिस के अनुसार अपहृत महिला के पति गुरमीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी जिसका बीते वीरवार को अपहरण कर लिया गया था अपने घर पर वापस लौट आई है। इस सूचना पर गंग्याल पुलिस की एक टीम को महिला के पास भेजा गया, जो उसे थाने में ले आई। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। कार में बैठे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

काबिलेगौर है कि कार सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने से पीड़िता और उसकी दादी सास स्वर्णी देवी का अपहरण कर लिया था। आरोपितों ने दादी सास को चलती कार से फेंककर गुरमीत सिंह की पत्‍‌नी का अपहरण कर लिया था।

chat bot
आपका साथी