कटड़ा पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, सात बच्चे बचाए

पुलिस टीम और बाल कल्याण समिति बाल श्रम, भीख मांगने और किशोरियों से जुड़े अन्य अपराधों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से इस तरह का विशेष अभियान चला रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 02:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 02:46 PM (IST)
कटड़ा पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, सात बच्चे बचाए
कटड़ा पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, सात बच्चे बचाए

कटड़ा, जेएनएन। जम्मू और कश्मीर पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम ने सोमवार को कटरा कस्बे व श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाल श्रम के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान काफी हद तक सफल रहा और इस दौरान टीम ने सात बच्चों को बचाया।

अभियान की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान विशेष शिकायत के आधार पर नहीं चलाया गया है। पुलिस टीम और बाल कल्याण समिति बाल श्रम, भीख मांगने और किशोरियों से जुड़े अन्य अपराधों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से इस तरह का विशेष अभियान चला रही है। यह उसकी का हिस्सा है।

विशेष अभियान के दौरान टीम ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर विभिन्न ढाबों, रेस्तरों आदि पर औचक छापे मारे। पांच बच्चों को वहां काम करते हुए पाया गया जबकि दो नाबालिग ट्रैक पर भीख भी मांग रहे थे। अधिकारी ने कहा कि बच्चों को बाल कल्याण

समिति ने उनके माता-पिता के हवाले करते हुए उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के बारे में भी समझाया। उनके परिजनों को यह चेतावनी भी दी गई कि अगर इसके बाद भी अगर वे अपने बच्चों से जबरन काम करवाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी