Jammu Kashmir Weather : जमने लगा कश्मीर, जम्मू में धुंध के बीच बढ़ी ठंड, आज मौसम साफ रहेगा

जम्मू-कश्मीर में 21 से 23 नवंबर को बन रहे ताजा पश्चिमी के कारण उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 10:30 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : जमने लगा कश्मीर, जम्मू में धुंध के बीच बढ़ी ठंड, आज मौसम साफ रहेगा
मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाने लगी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है और पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। पूरे कश्मीर में ही न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में पारा पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच जलाशय जमने लगे हैं।श्रीनगर में इस वर्ष पहली बार तापमान शून्य से नीचे लुढ़का है। वहीं कश्मीर के दूसरे क्षेत्रों में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में 21 से 23 नवंबर को बन रहे ताजा पश्चिमी के कारण उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार श्रीनगर में पारा रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।शहर में इस समय तापमान सामान्य से माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है और इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

जम्मू में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन गिरता पारा 21 से 23 नवंबर तक बर्फबारी के आसार बना रहा है।जम्मू में मौसम साफ रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।साफ मौसम के बीच कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है।मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाने लगी है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। साफ मौसम के बीच कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 26.0 11.8 बनिहाल 20.2 1.0 बटोत 18.7 4.9 कटड़ा 23.4 10.4 भद्रवाह 19.5 2.7 श्रीनगर 13.6 -0.9 काजीगुंड 15.0 -1.2 पहलगाम 15.3 -3.5 कुपवाड़ा 16.5 -1.3 कोकरनाग 14.8 -0.3 गुलमर्ग 8.4 -1.8 लेह 7.6 -7.2 कारगिल 7.9 -7.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी