Militancy In Kashmir : बड़गाम से लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार, कमांडर कांतरो का है करीबी

पुलिस ने हाजिद के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसी साल फरवरी में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह लश्कर कमांडर मोहम्मद युसूफ कांतरो का करीबी था और उसी के कहने पर वह संगठन में शामिल हुआ।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:54 PM (IST)
Militancy In Kashmir : बड़गाम से लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार, कमांडर कांतरो का है करीबी
पुलिस उससे संगठन से संबंधित जानकारी हासिल कर रही है।

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर में आतंकवाद पर शिजंका कस रही जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के सहयोग से जिला बड़गाम के पुष्कर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान हामिद नाथ के तौर पर हुई है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मोहम्मद युसूफ कांतरो का करीबी है।

पुलिस ने हाजिद के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसी साल फरवरी में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह लश्कर कमांडर मोहम्मद युसूफ कांतरो का करीबी था और उसी के कहने पर वह संगठन में शामिल हुआ। पुलिस उससे संगठन से संबंधित जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस के एसओजी जवान, सेना की 02 आरआर, 62 आरआर की संयुक्त टीम ने मध्य बड़गाम के पुष्कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक ठिकाने में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हामिद नाथ निवासी पीठ जनिगाम को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षाबलों ने बताया कि हामिद इसी साल 26 फरवरी को लश्कर में शामिल हुआ था। वह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद युसूफ डार उर्फ कांतरो का करीबी सहयोगी था। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में भी सुरक्षाबलों ने जिला बडगाम से ही कांतरो के करीबी तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान नरबल निवासी आदिल अहमद डार, ताहिर अहमद भट और गुलाम मोहम्मद गोजरे दोनों निवासी कवूसा खालिसा के रूप में हुई थी।

कांतरों का बड़गाम जिला में अच्छा नेटवर्क माना जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हामिद से बड़गाम में सक्रिय लश्कर के अन्य आतंकवादियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को ठिकाना, हथियार व खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराते हैं।

chat bot
आपका साथी