Kartik Sankranti कल, जानें आप पर क्या असर डालेगा सूर्य का राशि बदलना

सूर्य रविवार को दोपहर 0113 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसका पुण्यकाल सुबह 0648 मिनट से शरू होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से प्रकृति पर्यावरण खाद्यान्न आदि पर प्रभाव पड़ेगा। 16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि में रहेगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST)
Kartik Sankranti कल, जानें आप पर क्या असर डालेगा सूर्य का राशि बदलना
कार्तिक संक्रांति के दिन पवित्र गंगा आदि नदियों में स्नान एवं दान-पुण्य के लिए बड़ा अच्छा माना गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कार्तिक संक्रांति सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस वर्ष कार्तिक संक्रांति रविवार को है। इस दिन सूर्यदेव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस संक्रांति को तुला संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य रविवार को दोपहर 01:13 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसका पुण्यकाल सुबह 06:48 मिनट से शरू होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से प्रकृति, पर्यावरण, खाद्यान्न आदि पर प्रभाव पड़ेगा। 16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि में रहेगा।

कार्तिक संक्रांति के दिन पवित्र गंगा आदि नदियों में स्नान एवं दान-पुण्य के लिए बड़ा अच्छा माना गया है। कोरोना महामारी के चलते घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान करें। ब्राह्माणों एवं ज़रूरतमंद लोगों को भोजन, मिष्ठानादि, दक्षिणा तथा यथाशक्ति दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान अन्य शुभ दिनों की तुलना में दस गुना अधिक पुण्य देने वाला होता है।

कार्तिक संक्रांति का फल : श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि यह संक्रांति मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर, कुम्भ एवं मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। यह संक्रांति ब्राह्मण वर्ग एवं गायों के लिए पीड़ाकारक है। जनता को महंगाई में राहत नहीं मिलेगी। लोग अनेक रोगों से पीड़ित रहेंगे। भ्रष्टाचार, उपद्रव एवं हिंसक घटनाओं में बढ़ावा मिलेगा। कुछ प्रसिद्ध लोगों की अचानक मृत्यु होगी। प्राकृतिक आपदा आ सकती है। दैनिक उपभोग वस्तुओं के मूल्य में तेजी होगी। तुला राशि वालों को इस समय में धैर्य और संयम बनाकर रखना चाहिए। गलत कार्यों, झूठ, पापाचार आदि से दूर रहना होगा।

कार्तिक संक्रांति के दिन क्या करें क्या ना करें : इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं। सक्रांति के दिन सात्विक चीजों का सेवन किया जाता है और भगवान को भी इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन सत्यनारायण जी, सूर्य देव, अपने इष्टदेव की पूजा का विधान है। यह जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। राशि के अनुसार दान का विशेष लाभ होगा।

राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा जाने :

इस दिन राशि के अनुसार करें दान मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल, तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े, चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा। मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल, पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें। कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल, सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है। सिंह राशि के लोगों को तांबा, गुड़, गेंहू सोने और मोती दान करने चाहिए। कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए। तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल, गुड़, सात तरह के अनाज का दान देना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा, लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को वस्‍त्र, चावल, तिल, पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए। मकर राशि के लोगों को गुड़, चावल, कंबल, गुड़ और तिल दान करने चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी, कंबल, घी और तिल का दान चाहिए। मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल, चना दाल और तिल दान देने चाहिए।

chat bot
आपका साथी