महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किया जाए : कर्ण सिंह

???????? ?? ?????? ???? ?? ????? ???-?-?????? ??. ???? ???? ?? ????? ?????? ?? ???????? ??????? ???? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ???? ?? ????? ????? ???? ??????? ??? ???? ?? ???? ???? ?? ????? ????? ???? ???? ???????? ??? ?? ??????? ??? ???? ?? ???? ?? ????? ?????? ?? ???? ?? ??? ???? ??? ??? ??????? ??? ???? ?? ???? ???? 23 ?????? ?? ??? ??. ???? ???? ?? ?? ?????? ?? ????? ?????? ?? ???-?-?????? ??? ?? ???? ??? ?? ???????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:44 AM (IST)
महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किया जाए : कर्ण सिंह
महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किया जाए : कर्ण सिंह

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से आग्रह किया है कि उनके पिता और अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि महाराजा हरि सिंह के कारण ही जम्मू कश्मीर का भारत के साथ विलय हुआ था। महाराजा हरि सिंह का जन्म दिवस 23 सितंबर को है।

डॉ. कर्ण सिंह कई वर्षो तक जम्मू कश्मीर के सदर-ए-रियासत रहे हैं और काफी समय से महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश की मांग करते आ रहे हैं। कर्ण सिंह ने कहा कि तथ्य यह है कि मेरे दोनों बेटों विक्रमादित्य और आजाद शत्रु के प्रयास से राज्य विधान परिषद में महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश का प्रस्ताव भी पारित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमें यह याद करना चाहिए कि महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर करके जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया था। महाराजा हरि सिंह दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए कई सामाजिक और आर्थिक सुधार किए। डॉ. सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने 1929 में जम्मू कश्मीर में मंदिरों को दलित समाज के लिए खोल दिया था। कर्ण सिंह ने कहा कि मेरा राज्यपाल से आग्रह है कि महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर 23 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाए। छुट्टी पर होती रही है सियासत :

महाराजा हरि सिंह के जन्म दिन पर छुट्टी को लेकर शुरू से ही सियासत होती रही है। जम्मू केंद्रित पार्टियां व यहां के लोग कई बार महाराजा के जन्मदिन पर छुट्टी की मांग करते आए हैं। इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी हुए, लेकिन सरकार में रही कश्मीर केंद्रित पार्टियों ने इसपर तवज्जो नहीं दी। राज्य विधान परिषद में महाराजा के जन्म दिवस पर अवकाश का 24 जनवरी 2017 को प्रस्ताव भी पारित हुआ, लेकिन छुट्टी घोषित नहीं हुई। लिया जा सकता है छुट्टी का फैसल :

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य के मौजूदा हालात और डॉ. कर्ण सिंह की मांग के बाद उम्मीद की जा रही है कि महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर छुट्टी घोषित हो कसती है, लेकिन इसका फैसला राज्यपाल प्रशासन को ही करना है।

chat bot
आपका साथी