Navratri 2021 Kanya Pujan: दुर्गाष्टमी पर हुआ कंजक पूजन, मंदिरों के शहर जम्मू में भी रहा खासा उत्साह

जम्मू के अधिकतर लोगों की कुल देवी काली माता माता बावे वाली माता महामाया माता कोल कंडोली माता के दरबार के अलावा गली मोहल्लों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।विधिवत पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के उपरांत लोगों ने सप्ताह भर रखे व्रत खोले।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:03 PM (IST)
Navratri 2021 Kanya Pujan: दुर्गाष्टमी पर हुआ कंजक पूजन, मंदिरों के शहर जम्मू में भी रहा खासा उत्साह
बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें मुख्य बाजार तक पहुंच गई थी।

जम्मू, जागरण संवाददाता  : चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी मंदिरों के शहर जम्मू में दिख रहा खासा उत्साह। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं तो वहीं घरों में विशेष पूजा अर्चना जारी ।बहुत से श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर कंजक पूजन कर साख प्रवाहित की । आठवें नवरात्र पर पूजन के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालु़ओं ने आज अपना व्रत खोल लिया।

आठ दिनों से नवरात्रों के चलते श्रद्धालुओं ने व्रत रखा हुआ था। पूरा शहर शहर मां भगवती के पूजन में डूबा नजर आ रहा है। जम्मू के अधिकतर लोगों की कुल देवी काली माता माता बावे वाली माता, महामाया माता, कोल कंडोली माता के दरबार के अलावा गली मोहल्लों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है ।घरों में भी विधिवत पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के उपरांत लोगों ने सप्ताह भर रखे व्रत खोले। मन्नत पूरी होने पर जहां कई श्रद्धालु दंडवत होकर तो कई विशाल ध्वज लेकर मां के दरबार पहुंचे।बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें मुख्य बाजार तक पहुंच गई थी।

कोरोना के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मां के जयघोष लगाते श्रद्धालु धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे थे। घरों में भी मां भगवती की विशेष पूजा की गई। सप्ताह भर रखे व्रतों को खोलने से पूर्व सुबह घरों में विधिपूर्वक कंजक पूजन करने के बाद साख की पूजा-अर्चना की और तवी में प्रवाहित कर दिया। परिवार की सुख समृद्धि व शांति की कामना करते हुए अधिकतर परिवारों में मां दुर्गा की स्तुति करते हुए श्रद्धा के साथ कंजक पूजन किया।

chat bot
आपका साथी