जुगल किशोर ने संसद में उठाया जम्मू पुंछ रेललाइन के निमार्ण कार्य का मुद्दा

जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों में विकास को तेजी देने के लिए जम्मू-पुंछ रेललाइन के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का मुद्दा लोकसभा में जारी बजट सत्र के दौरान उठाया। लोकसभा में सांसद जुगल किशोर ने कहा कि जम्मू-पुंछ रेललाइन के निमार्ण का सर्वे पूरा हो चुका है। अब रेल मंत्रालय सीमांत जिलों को रेल से जोड़ने के इस महत्वांकाक्षी प्रोजेक्ट के निमार्ण की दिशा में कार्रवाई करे। यह रेल प्रोजेक्ट सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 08:48 AM (IST)
जुगल किशोर ने संसद में उठाया जम्मू पुंछ रेललाइन के निमार्ण कार्य का मुद्दा
जुगल किशोर ने संसद में उठाया जम्मू पुंछ रेललाइन के निमार्ण कार्य का मुद्दा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों में विकास को तेजी देने के लिए जम्मू-पुंछ रेललाइन के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का मुद्दा लोकसभा में जारी बजट सत्र के दौरान उठाया।

लोकसभा में सांसद जुगल किशोर ने कहा कि जम्मू-पुंछ रेललाइन के निमार्ण का सर्वे पूरा हो चुका है। अब रेल मंत्रालय सीमांत जिलों को रेल से जोड़ने के इस महत्वांकाक्षी प्रोजेक्ट के निमार्ण की दिशा में कार्रवाई करे। यह रेल प्रोजेक्ट सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार अगले बजट में शामिल करे।

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के सीमांत जिलों में विकास को तेजी देने के लिए जरूरी है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाए। इसके साथ ही रेल सेवाओं व बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में भी उचित कदम उठाया जाए।

भाजपा सांसद ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम की मुहिम के बीच रोकी गई कुछ ट्रेनों को सुचारु बनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान सांसद ने रेल को जम्मू संभाग के बनिहाल तक पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय की मुहिम की भी सराहना की। भाजपा सांसद जम्मू-पुंछ रेल लाइन के निमार्ण कार्य शुरू करने का मुद्दा काफी समय से उठाते आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह रेलमंत्री के साथ भी बैठक कर चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के बनने से न सिर्फ सीमांत जिलों के लोगों को फायदा होगा, बल्कि पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सेना व सुरक्षाबलों को भी फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी