Jammu: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा राज्य का दर्जा, पीडीपी ने काले झंडों के साथ जताया अनुच्छेद 370 हटाने पर रोष

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पकड़ रखे थे जिस पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने व जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज सुनने की मांग करते स्लोगन लिखे गए थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का गला घोंटा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:59 PM (IST)
Jammu: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा राज्य का दर्जा, पीडीपी ने काले झंडों के साथ जताया अनुच्छेद 370 हटाने पर रोष
पीडीपी कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे थे।

जम्मू, जागरण संवाददाता: दो वर्ष पहले पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने का कांग्रेस और पीडीपी ने विरोध जताया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर दोनों पार्टियों ने अपना अपना विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तवी पुल पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पकड़ रखे थे जिस पर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने व जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज सुनने की मांग करते स्लोगन लिखे गए थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का गला घोंटा है।

जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों का अपमान किया है। भाजपा अपनी गलती को सुधारे और जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देकर लोकतंत्र की बहाली करे। उधर प्रदर्शनी मैदान के बाहर पीडीपी कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर प्रदर्शन किया।

हाथ में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे पीडीपी कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर काे मिले इस विशेष दर्जें को हटाकर भाजपा सरकार ने असंवैधानिक कार्य किया है। यह दर्जा जम्मू कश्मीर के लोगों की विशेष पहचान थी।

भाजपा ने बिना जम्मू कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर चोरी छिपे काम किया है। पीडीपी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर तवी पुल को बंद करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ पीडीपी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक पुलिस के साथ पीडीपी कार्यकर्ता गुत्थम गुत्था होते रहे। 

chat bot
आपका साथी