Kashmir: जेकेएपी चीफ कोआर्डिनेटर के निवास पर गोली चलते से दहशत, पीएसओ घायल

यह घटना सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे के करीब घटी। जेकेएपी के चीफ कोर्डिनेटर फजल मोहम्मद के घर में अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि आतंकवादियों ने नेता के घर पर हमला कर दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:20 AM (IST)
Kashmir: जेकेएपी चीफ कोआर्डिनेटर के निवास पर गोली चलते से दहशत, पीएसओ घायल
पीएसओ को इलाके के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

श्रीनगर, जेएनएन। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला वाहिदना चंदूसा इलाके में आज सुबह अचानक गोली चलने से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गोली चलने की आवाज जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के चीफ कोआर्डिनेटर फजल मोहम्मद के घर से चली। गोली की आवाज सुनकर लोश्रीनगर, जेएनएन।गों को लगा कि आतंकवादियों ने उनके आवास पर हमला कर दिया है। परंतु पता चला कि गोली उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ की राइफल से गलती से चल गई है। इसमें वह घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे के करीब घटी। जेकेएपी के चीफ कोर्डिनेटर फजल मोहम्मद के घर में अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि आतंकवादियों ने नेता के घर पर हमला कर दिया है। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया।

जब काफी देर तक गाेलीबारी की आवाज नहीं आई तो लोग फजल के घर की ओर गए। पता चला कि गोली उनके घर से ही चली है परंतु यह फायर सुरक्षा में तैनात पीएसओ की राइफल से हुआ है। राइफल से निकल गोली पीएसओ के पैर में जा लगी। पीएसओ को इलाके के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। उसकी पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

कास्टेबल से राइफ्ल छीन फरार हुए आतंकी: हथियारों की कमी का सामना कर रहे आतंकवादियों ने रविवार दोपहर को एक बार फिर से दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक पुलिस कांस्टेबल से उसकी राइफल छीनी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं चला है।यह घटना रविवार दोपहर कुलगाम जिले के खुदवानी क्षेत्र में शम्सीपोरा क्रांसिग पर हुई। पुलिस स्टेशन वानपोह में तैनात कांस्टेबल मुदसर अहमद निवासी देवसर शम्सीपोरा क्रांसिग पर अपनी एके-47 राइफल के साथ खड़ा था।

तभी वहां आतंकवादी आ पहुंचे और उन्होंने जबरदस्ती कांस्टेबल से राइफल छीनी और वहां से फरार हो गए। इसके बाद जब पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया है लेकिन अभी तक कोई भी आतंकी पकड़ में नहीं आया है। इससे पहले भी कश्मीर में आतंकवादी कई बार पुलिस कर्मियों से हथियार छीन चुके हैं।

chat bot
आपका साथी