वैज्ञानिक खोज के क्षेत्र में भारत विश्व में अग्रणी देश के रूप में उभर रहा: जितेन्द्र सिंह

जितेंद्र सिंह रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ सालों के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:16 PM (IST)
वैज्ञानिक खोज के क्षेत्र में भारत विश्व में अग्रणी देश के रूप में उभर रहा: जितेन्द्र सिंह
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत वैज्ञानिक खोज के क्षेत्र में विश्व में एक अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है।जितेंद्र सिंह रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ सालों के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है । इस दिशा में हमने भारतीय स्पेस टेक्नोलाजी को भी निजी क्षेत्र के खोल दिया है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एटामिक एनर्जी व न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में भी गठजोड़ हो रहे हैं। इससे देश में न्यूक्लियर संस्थान स्थापित होंगे।

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। ऐसे में इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम फ्यूचर आफ साइंस टेक्नोलाजी इन्नोवेश होना बिल्कुल सटीक है। भारत विश्व के उन चंद देशों में से एक है जिसने कोरोना वैक्सीन बनाई है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साइंस दिवस पर स्पेस क्षेत्र में एक और सराहीन कार्य हुआ है। रविवार को इसरो ने पीएसएनली 51-एमेजानिया-1 लांच किया है।

सिंह ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिव उस समय मनाया जा रहा है जब देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे हालात में हमें अगले 25 सालों के लिए तैयारी करनी चाहिए जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज धर ने विभिन्न विभागों में हुए नए शोध के बारे में जानकारी दी। वहीं जम्मू विश्व विद्यालय में शोध क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वालों को भी इस मौके पर पुरस्कार भेंट किए गए।

chat bot
आपका साथी