मुट्ठी में जेडीए तैयार करेगा 216 फ्लैट, 72 का काम पूरा

अब मुट्ठी में कुल 216 फ्लैट बनाए जाने हैं। इनमें से मुट्ठी में जेडीए ने 72 फ्लैट लगभग तैयार हैं। यह 54 लाख रुपये प्रति फ्लैट के हिसाब से पहले ही बुक हो चुके हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 03:42 PM (IST)
मुट्ठी में जेडीए तैयार करेगा 216 फ्लैट, 72 का काम पूरा
मुट्ठी में जेडीए तैयार करेगा 216 फ्लैट, 72 का काम पूरा

जम्मू, अंचल सिंह। जम्मू विकास प्राधिकरण शहर के मुट्ठी में अब 214 फ्लैट बनाएगा। इनमें से 72 फ्लैट लगभग पूरे हैं। अगले दो महीनों में इन्हें हैंडओवर कर दिया जाएगा। शेष फ्लैट अगले दो सालों में पूरे होंगे। यह फ्लैट 9 टॉवर में तैयार होने हैं। इनमें से तीन टावर तैयार कर लिए गए हैं। प्रत्येक टावर में 24 फ्लैट होंगे। जिन तीन टावर में फ्लैट बन रहे हैं, उनमें से 32 फ्लैट इस्टेट विभाग ने खरीदे हैं जबकि 40 फ्लैट लोगों ने खरीद लिए हैं। इन तीन फ्लैट में करीब 10 प्रतिशत काम ही शेष बचा है।

अब मुट्ठी में कुल 216 फ्लैट बनाए जाने हैं। इनमें से मुट्ठी में जेडीए ने 72 फ्लैट लगभग तैयार हैं। यह 54 लाख रुपये प्रति फ्लैट के हिसाब से पहले ही बुक हो चुके हैं। इस कांप्लेक्स में जेडीए शॉपिंग मॉल भी तैयार करवा रहा है। इसके अलावा इलाके में सब्जी मंडी पहले ही बनाई जा चुकी है। फ्लैट में रहने वालों को एक बढ़िया सुविधा यह भी मिलने वाली है कि कि जेडीए इन फ्लैट के सामने एक बड़ा पार्क विकसित कर रहा है। इससे फ्लैट में रहने वालों को अच्छा वातावरण मिलेगा। मुट्ठी में 72 फ्लैट पर 1740.36 लाख रुपये खर्च होंगे। इन फ्लैट में छह एलीवेटर रहेंगे। शेष छह और टावर तैयार करने के लिए अभी अनुमति मिली है। इस पर निर्माण शुरू होने जा रहा है। अगले दो वर्ष में इनमें भी फ्लैट तैयार कर लिए जाएंगे।

भलवाल में बनेगी हाॅउसिंग कॉलोनी

जेडीए मुट्ठी के अलावा कोट भलवाल में 974 लाख रुपये की लागत से कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। यहां जेडीए ने 409 प्लॉट बनाए हैं। इनमें 40 बाई 80, 30 बाई 60, 25 बाई 50 के प्लॉट बनाए गए हैं। इसके अलावा यहां कामर्शियल साइट रखने के अलावा कम्युनिटी सेंटर, स्कूल, हेल्थ सेंटर, पार्क के लिए भी जगह रखी गई है। कॉलोनी बनाने की दिशा में जेडीए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा करने का दावा जेडीए कर रहा है। सड़कों, नालियों, बिजली के खम्भे लगाने की प्रक्रिया जारी है। यहां 409 में से 237 प्लॉट हैंडओवर कर दिए गए हैं। इनमें 40 बाई 80 के 67, 30 बाई 60 के 72 और 25 बाई 50 के 98 प्लाट शामिल हैं।

नगरोटा में गरीबों को मिलेगा आशियाना

जेडीए नगरोटा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। जहां 39.39 वर्ग मीटर में एक यूनिट तैयार किया जाएगा। यहां चार मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। यहां जेडीए करीब 21 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस प्रोजेक्ट की टेंडिरंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ऐसा माना जा रहा है कि 2019 में इसके लिए भी लोगों से आवेदन मांगते हुए इनकी अलॉटमेंट कर दी जाएगी। ‘मुट्ठी में अब नौ टावर बनाए जाएंगे। प्रत्येक टावर में 24 फ्लैट रहेंगे। इनमें से तीन टावर बन चुके हैं। करीब पांच-दस प्रतिशत काम ही शेष है। अगले दो महीनों में इन्हें हैंडओवर कर दिया जाएगा। शेष छह टावर अगले दो महीनों में पूरे होंगे। इन फ्लैट के बनने से लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल पाएंगी।' -अनिल पंडोई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जम्मू विकास प्राधिकरण 

chat bot
आपका साथी