Jammu Ware House : वेयर हाउस चूना भट्ठी मार्केट में तारकोल डलने से मिली रहात

लोगों ने यहां शेष सड़कों की हालत सुधारने गलियों में टाइल डालने नालियों की मरम्मत करवाने के अलावा सफाई व्यवस्था को ठीक करने पर जोर दिया। इतना ही नहीं यहां लोगों ने तवी किनारे फेंके जा रहे कचरे की जगह बदलने की मांग को भी दोहराया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:22 AM (IST)
Jammu Ware House : वेयर हाउस चूना भट्ठी मार्केट में तारकोल डलने से मिली रहात
यहां लोगों ने तवी किनारे फेंके जा रहे कचरे की जगह बदलने की मांग को भी दोहराया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : वर्षों से बदहाली से गुजर रहे वेयर हाउस में चूना भट्ठी मार्केट के दुकानदारों व लोगों को तारकोल डालने का काम शुरू होने से राहत मिली है। लोग इसके लिए कॉरपोरेटर का आभार जताते हुए शेष समस्याओं के निवारण की भी मांग कर रहे हैं।

कॉरपोरेटर अमित गुप्ता ने वार्ड नंबर 19 के वेयर हाउस में चूना भट्ठी मार्केट में तारकोल डालने के इस काम को शुरू करवाया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मुहल्लों का दौरा का दौरा कर लोगों की समस्याओं को भी सुना। वेयर हाउस मार्केट एसोसिएशन के प्रधाप दीपक गुप्ता व अन्य के साथ काम को शुरू करवाने के साथ उन्होंने दुकानदारों व लोगों की अन्य समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें हल करवाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए गुप्ता ने कहा कि जम्मू नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों से मुहल्लों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों ने यहां शेष सड़कों की हालत सुधारने, गलियों में टाइल डालने, नालियों की मरम्मत करवाने के अलावा सफाई व्यवस्था को ठीक करने पर जोर दिया। इतना ही नहीं यहां लोगों ने तवी किनारे फेंके जा रहे कचरे की जगह बदलने की मांग को भी दोहराया।

उन्होंने कहा कि इस कचरा प्वाइंट को शिफ्ट करने के आश्वासन अभी तक हवा में ही हैं। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे इलाके में बदबू फैल रही है। अमित गुप्ता ने सभी को गंभीरता से सुना और समस्याओं का जायजा भी लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू नगर निगम व लोक निर्माण विभाग से इन कार्यों को जल्द शुरू करवाया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से सभी विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन सालों में वार्ड में बहुत से विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। नगर निगम के पर्याप्त फंड नहीं मिलने के बावजूद हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोशिश है कि वार्ड वासियों की सभी समस्याएं हल हों।  

chat bot
आपका साथी