SMVDU Katra: श्रीमाता वैष्‍णो देवी विश्‍वविद्यालय के वीसी प्रो. सिन्हा ने राम मंदिर निर्माण के लिए की निधि समर्पित

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के उप कुलपति पद्मश्री प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जारी श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण व संपर्क अभियान में अपना योगदान दिया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:44 PM (IST)
SMVDU Katra: श्रीमाता वैष्‍णो देवी विश्‍वविद्यालय के वीसी प्रो. सिन्हा ने राम मंदिर निर्माण के लिए की निधि समर्पित
प्रो. सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार को निधि समर्पित करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के उप कुलपति, पद्मश्री प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जारी श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में अपना योगदान दिया। प्रो. सिन्हा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार को श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण व संपर्क अभियान के प्रांत सह प्रमुख अजय की मौजूदगी में मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर प्रांत में इस अभियान का शुभारंभ गत 14 जनवरी को मकर सक्रांति के अवसर पर जम्मू शहर के गांधीनगर में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में जाकर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण हेतु संपर्क करके किया था। उसके बाद भय्या जी जोशी ने डिगियाना स्थित श्री संत मेला सिंह जी दस्तकारी आश्रम के महंत मंजीत सिंह जी से भी भेंट कर इस अभियान के लिए संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि ली थी। जम्मू कश्मीर प्रांत में यह अभियान मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी से शुरु हुआ था। यह अभियान माघ पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर एसएमवीडीयू के उप कुलपति प्रो. आरके सिन्हा ने कहा कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर योगदान करना चाहिए।

जम्‍मू के ग्रेटर कैलाश में चलाया अभियान: इन दिनों पूरे जम्मू-कश्मीर में यह अभियान चल रहा है। मंगलवार को जम्‍मू के ग्रेटर कैलाश में टीमें निधि समर्पण व संपर्क अभियान के लिए पहुंची। इसमें राम भक्तों की टोली ने घर-घर जा कर धन संग्रह किया। इस निधि संग्रहण अभियान में नगर संयोजक वरिंद्र नरगोत्रा एवं सह संयोजक सागर शर्मा के अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख एनडी शर्मा, राकेश शर्मा, शेष कुमार, दर्शन ग्रोवर, सुभाष शर्मा, उत्‍तम कुमार सम्बयाल, वीर बख्शी, मदन, प्रदीप, शशिपाल ग्रोवर, गोपाल, गणश्याम सांगडा, जितेंद्र सैनी, अशोक सिंह, महेंद्र शर्मा, बलदेव दत्ता, सचिन, शुभम, सूजल सिंह, कृष्णा, रूद्र एवं अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी